चायवाली दीदी: चंडी पाठ के बाद ममता को याद आई चाय की चुस्की, खुद छानी और लोगों को बांटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने चुनावी रणक्षेत्र नंदीग्राम पहुंच चुकी हैं और अगले तीन दिन यहीं बिताने वाली हैं। इस दौरान दीदी ने नंदीग्राम में रैली कर लोगों को संबोधित किया और भाजपा पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने मंच पर चंडी पाठ पढ़ा और उसके बाद एक टी-स्टॉल पर खुद चाय बनाई। साथ ही, लोगों को बांटी। माना जा रहा है कि ममता अब चाय की चुस्की के माध्यम से लोगों के करीब जाने की कोशिश कर रही हैं।
2019 में भी परोसी थी चाय
गौर करने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर चाय नहीं बनाई। दरअसल, 21 अगस्त 2019 के दौरान ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर गई थीं। उस दौरान वह दीघा के पास स्थित एक गांव दत्तापुर में चाय की दुकान पर पहुंची और खुद ही चाय बनाई। उस वक्त दीदी ने कहा था कि कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। अच्छी चाय बनाना और परोसना भी इनमें से एक है।
#WATCH: West Bengal CM Mamata Banerjee serves tea to everyone at a tea stall in Nandigram. The CM herself had tea at the stall. pic.twitter.com/0FwnNgZF44
— ANI (@ANI) March 9, 2021