फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said: Pm Modi intervenes to control prices of other essential commodities including potato, onion

आलू प्याज समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें काबू करने में दखल दें मोदी: ममता बनर्जी

Tue, 10 Nov 2020 04:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee said: Pm Modi intervenes to control prices of other essential commodities including potato, onion
सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में आलू प्याज समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों को काबू करने के लिए दखल की मांग की। उन्होंने साथ ही पीएम से राज्य की शक्तियां बहाल करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, राज्य की शक्तियां बहाल करने की मांग
ममता ने चार पन्ने के पत्र में लिखा, मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं केंद्र से मांग करती हूं कि वह तुरंत जमाखोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़े और जरूरी वस्तुओं के दाम घटें। उन्होंने लिखा, कोरोना महामारी के कारण जनता पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में आसमान छूती कीमतें और उसकी कमर तोड़ रही हैं।
विज्ञापन


ममता ने यह भी कहा अगर केंद्र कुछ नहीं कर सकता तो इस संदर्भ में राज्य की शक्तियों को बहाल किया जाए ताकि राज्य सरका अपने स्तर पर उत्पादन, आपूर्ति, वितरण और बिक्री पर नियंत्रण रखे। ममता ने मोदी से इस संदर्भ में कानून लाने की भी अनुमति मांगी है। उन्होंने लिखा जिस तरह आलू और प्याज जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमत बढ़ रही है राज्य सिर्फ मूक बनकर तमाशा नहीं देख सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed