फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said Pilot intelligence averted face-to-face collision with another plane

कोलकाता: दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा ममता बनर्जी का विमान, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा, सीएम की कमर और सीने में दर्द

Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

ममता ने सोमवार को विधानसभा परिसर में कहा कि अचानक से उनके विमान के सामने एक दूसरा विमान आ गया था। यदि ऐसे ही हालात और 10 सेकंड बने रहते थे तो दोनों विमानों की आमने-सामने की टक्कर हो जाती।

विज्ञापन
Mamata Banerjee said Pilot intelligence averted face-to-face collision with another plane
वाराणसी में ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि आसमान में उनके विमान के सामने एक अन्य विमान आ गया था लेकिन पायलट की दक्षता के चलते आमने-सामने की टक्कर होने से बची। दरअसल ममता शुक्रवार को वाराणसी से लौट रही थी तो उनकी चार्टर्ड उड़ान को बीच आसमान में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। इसके चलते ममता की कमर और सीने में दर्द हुआ था।

विज्ञापन


ममता ने सोमवार को विधानसभा परिसर में कहा कि अचानक से उनके विमान के सामने एक दूसरा विमान आ गया था। यदि ऐसे ही हालात और 10 सेकंड बने रहते थे तो दोनों विमानों की आमने-सामने की टक्कर हो जाती। उन्होंने दावा किया कि उनका विमान किसी भी एयर पॉकेट से नहीं टकराया था। पायलट ने विमान को सुरक्षित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ममता दसॉल्ट फाल्कन 2000 विमान में सवार थी और इसमें 19 लोग सवार हो सकते हैं। बंगाल सरकार ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से टर्बुलेंस को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही इसकी भी रिपोर्ट मांगी थी कि क्या बनर्जी के चार्टर्ड विमान द्वारा लिए गए मार्ग को पूर्व मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed