फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee said Exit Polls of Election are just gossips, do not trust them

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को बताया 'महज बातें', विपक्षी दलों से की एकजुट रहने की अपील

Sun, 19 May 2019 08:59 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 19 May 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee said Exit Polls of Election are just gossips, do not trust them
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो चुका है। इसी के साथ ही एग्जिट पोल भी जारी हो गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) फिर सत्ता में वापसी करेगी। 

विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को 'महज बातें' करार देते हुए इन भरोसा न करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह ऐसे सर्वे पर भरोसा नहीं करती हैं। 
विज्ञापन


बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, 'मैं एग्जिट पोल की बातों पर भरोसा नहीं करती। इसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम से छेड़छाड़ करना या हजारों ईवीएम को बदलना है। मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट, मजबूत और निर्भीक होने की अपील करती हूं। हम यह लड़ाई साथ मिलकर लड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल, पश्चिम बंगाल में कई एग्जिट पोल बता रहे हैं कि टीएमसी को 24 सीटें मिल रही हैं और भाजपा  16 सीटें जीतेगी। वहीं कांग्रेस को एग्जिट पोल दो सीटें दिला रहे हैं तो वाम मोर्चे का खाता ही नहीं खुल रहा। टाइम्स नाउ द्वारा जारी दो एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 296 और 306 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली एनडीए को 126 और 132 सीटें मिल रही हैं। 

रविवार को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 59 लोकसभा सीटों पर हुए सातवें चरण के मतदान में करीब 61 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed