फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee's election rally during assembly election in west bengal,attacked on congress party

कांग्रेस के गढ़ में उसके नेताओं पर बरसीं ममता

Tue, 05 Apr 2016 01:45 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 05 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
mamata banerjee's election rally during assembly election in west bengal,attacked on congress party
- फोटो : PTI

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कांग्रेस के गढ़ मालदा में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उसने उस माकपा के आगे सिर झुका दिया है जिसने कई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। वे जिले के सुजापुर में तृणमूल कांग्रेस की एक चुनावी रैली में बोल रही थीं।

विज्ञापन

ममता ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि मालदा के दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व पड़ोसी मुर्शिदाबाद के एक नेता ने माकपा के आगे सिर झुका दिया है। किसी जमाने में माकपा ने राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अपनी रैली का नारा बनाया था। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने सवाल किया कि क्या ऐसे लोग कांग्रेसी कहलाने लायक हैं? उन्होंने निजी हितों के लिए कांग्रेस के झंडे को बेच दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि माकपा के साथ चुनावी तालमेल करने वाली कांग्रेस को मालदा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एबीए गनी खान की विरासत के नाम पर वोट मांगने का कोई हक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि गनी खान ने माकपा को बंगाल की खाड़ी में फेंक देने की धमकी दी थी। ममता ने कहा कि गनी खान की विरासत पर हक जमाने वाले नेता अब माकपा के साथ हाथ मिला रहे हैं। क्या उनका कोई आत्मसम्मान नहीं है? तृणमूल प्रमुख ने कहा कि इससे उनका राजनीतिक दिवालियापन झळकता है। राज्य के लोग उनको खारिज कर देंगे। उन्होंने माकपा पर हमला बोला और उस पर महज कुछ सीटों के लिए मार्क्स और लेनिन के आदर्शों को तिलांजति देने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस ने जिले की 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तृणमूल समर्थकों ने वाम उम्मीदवार और पत्रकारों के साथ की मारपीट

mamata banerjee's election rally during assembly election in west bengal,attacked on congress party
पश्चिम बंगाल में मतदान करने के लिए कतारबद्ध महिलाएं - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान सोमवार को तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सालबनी सीट पर वाम मोर्चा उम्मीदवार श्याम पांडे के साथ कथित रूप से धक्कामुक्की की और उनसे बातचीत करने वाले पत्रकारों के साथ भी मारपीट की। इस हमले में एक पत्रकार के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हमले के दौरान फोटोग्राफरों और कैमरामैनों से कैमरे भी छीन लिए गए। चुनाव आयोग ने इस हमले पर जिला शासक से तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा है।

श्याम पांडे ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के लोग सरेआम तमाम मतदान केंद्रों पर कब्जा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पांडे व उनकी टीम को मेटाडाहा मतदान केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने घेर लिया। उनको मतदान केंद्र के भीतर नहीं जाने दिया गया। दूसरे मतदान केंद्रों पर भी उनके साथ यही हुआ। एक इलाके में उनका घेराव किया गया और इसी दौरान धक्कामुक्की की गई। इस घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी तृणमूल समर्थकों की धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed