{"_id":"5eba51aad64d396e562fecb7","slug":"mamata-banerjee-remove-health-secretary-vivek-kumar-over-coronavirus-data-narayan-swaroop-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना आंकड़ों को लेकर हुई ममता सरकार की किरकिरी, स्वास्थ्य सचिव को हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना आंकड़ों को लेकर हुई ममता सरकार की किरकिरी, स्वास्थ्य सचिव को हटाया
Tue, 12 May 2020 01:16 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 12 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच आंकड़ों को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार किरकिरी का सामना कर रही है। ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार को हटा दिया है। सरकार ने उन्हें पर्यावरण विभाग भेजा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना के आंकड़ों को लेकर ममता सरकार पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। सरकार ने अब नारायण स्वरूप निगम को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया है। स्वास्थ्य सचिव को हटाने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के दौरान ममता ने कहा था कि केंद्र सरकार संघीय ढांचा बनाए रखे। कोरोना संकट के समय राजनीति करना ठीक नहीं है। केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा था कि ऐसे वक्त में केंद्र को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छा काम कर रहा है। केंद्र सरकार को समझना चाहिए कि बंगाल से अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। राज्य को लिखी केंद्र की चिट्ठी पहले ही लीक हो जाती है। दरअसल बीते दिनों केंद्रीय टीम ने बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को एक चिट्ठी लिखी थी।
चिट्ठी में राज्य में खराब इंतजाम को दिखाया गया था। टीम के मुखिया और भारत सरकार के विशेष सचिव अपूर्व चंद्रा ने लिखा था कि राज्य सरकार ने अलग-अलग समय पर मरने वालों और कोरोना मरीजों का जो आंकड़ा दिया है, उनमें बहुत ज्यादा अंतर है। टीम का कहना था कि राज्य में मृत्यु दर 12.8 फीसदी है। जो किसी भी राज्य के मुकाबले ज्यादा है।