फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee TMC Minister Akhil Giri Made Objectionable Comment On President Draupadi Murmu News In Hindi

West Bengal: ममता के मंत्री ने राष्ट्रपति पर की अभद्र टिप्प्णी, भाजपा नेता ने की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 12 Nov 2022 05:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 05:06 PM IST
सार

अखिल गिरि ने कहा, टीएमसी के लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee TMC Minister Akhil Giri Made Objectionable Comment On President Draupadi Murmu News In Hindi
अखिल गिरि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की है। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? 

पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस कारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किरकिरी हो रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने साधा निशाना 
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी और उनके मंत्री अखिल गिरि पर निशाना साधा है। भाजपा ने दावा किया कि जब अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के खिलाफ यह यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी सरकार की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां मौजूद थीं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। मालवीय ने आगे कहा- ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में भी उन्होंने मुर्मू का समर्थन नहीं किया था। यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है। 

स्मृति ईरानी बोलीं- अखिल गिरी को पार्टी से कब निकालेंगी ममता बनर्जी 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को सवाल किया कि अखिल गिरी को पार्टी से कब निकालेंगी ममता बनर्जी ।
   
ईरानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री टीएमसी मंत्री अखिल गिरी की राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ की गई टिप्पणी के बारे में कुछ नहीं बोल रही हैं। हम उस मंत्री को नहीं सुनना चाहते, हम जानना चाहते हैं कि ममता जी अखिल गिरि को पार्टी से कब निकालेंगी।

सुवेंदु अधिकारी पर कर रहे थे तंज 
अखिल गिरि की विवादित टिप्पणी तब सामने आई है, जब वह भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने कहा, सुवेंदु अधिकारी मेरे लिए कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रूप से नहीं आंकते। 


भाजपा सांसद ने की गिरफ्तारी की मांग 
इस बीच भाजपा सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने टीएमसी नेता अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त किए जाने की मांग की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। ममता बनर्जी को ऐसे नेता को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 

 राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा- राष्ट्रपति से माफी मांगे अखिल गिरि
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए टीएमसी मंत्री अखिल गिरि को लिखित माफी मांगने के लिए पत्र लिखा है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को जांच करने और मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए लिखा है।

 संबित पात्रा ने की इस्तीफे की मांग
राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता संबित पात्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अस्वीकार्य है। ओडिशा में लोग इसका विरोध कर रहे हैं और राष्ट्रपति पर टिप्पणी के लिए टीएमसी मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 



सुवेंदु अधिकारी ने की बर्खास्त करने की मांग
वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल ला गणेशन को पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपनी टिप्पणी के लिए टीएमसी मंत्री अखिल गिरि को बर्खास्त करने की मांग की।
 

अखिल गिरि ने दी सफाई 
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी के बाद टीएमसी नेता अखिल गिरि ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। मैं सुवेंदु अधिकारी को जवाब दे रहा था। उन्होंने कहा था कि मैं दिखने में खराब हूं। मैं एक मंत्री हूं, मैंने पद की शपथ ली है, अगर मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है तो यह संविधान का अपमान होगा। उन्होंने कहा, मैंने सिर्फ राष्ट्रपति पद का नाम लिया था, मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। अगर भारत के राष्ट्रपति को इससे बुरा लगा हो तो मैंने इसके लिए माफी मांगता हूं। 


टीएमसी ने किया किनारा 
ममता सरकार में मंत्री अमन गिरि की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के बाद टीएमसी ने किनारा कर लिया है। टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा है कि ममता बनर्जी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। इसलिए ऐसी टिप्पणी का समर्थन करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, मंत्री को अपनी गलती का अहसास हुआ है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेताओं को पश्चिम बंगाल की राजनीति में कोई जन समर्थन नहीं है। वे गिद्धों की तरह हैं और इस प्रकार की गंदी राजनीति पर ही जीवित रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed