{"_id":"59f97ecc4f1c1bcd538ba67c","slug":"mamata-banerjee-met-mukesh-ambani-at-antilia-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में निवेश के लिए ममता की नजर मुकेश अंबानी पर, मिलने पहुंचीं ऐंटीलिया'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगाल में निवेश के लिए ममता की नजर मुकेश अंबानी पर, मिलने पहुंचीं ऐंटीलिया'
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
mamata bajerjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार (31 अक्टूबर) को चार दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची। वहां ममता मुकेश अंबानी के घर ऐंटीलिया जाकर उनसे मिलीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ममता पश्चिम बंगाल में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुकेश से मिली थीं।
विज्ञापन
ममता ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश को अगले साल उनके राज्य में होने वाले 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' के लिए आमंत्रित भी किया। ममता मंगलवार की रात 10 बजे के करीब ऐंटीलिया में ही थीं।
विज्ञापन
ममता के बाद भाजपा के स्वामी ने की आधार की खिलाफत, बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
विज्ञापन
मुकेश के अलावा ममता ने ताज महल पैलेस में भी कई और व्यापारियों से मुलाकात की थी। बुधवार और गुरुवार को वह व्यापारियों को बंगाल की तरफ आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम भी कर रही हैं।
ममता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मिल सकती हैं जो उन्हीं की तरह पिछले काफी वक्त से मोदी सरकार के फैसलों की निंदा कर रहे हैं। इसके लिए शिवसेना के कुछ सांसद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के संपर्क में भी हैं। ममता तीन नवंबर को कोलकाता लौटेंगी।