फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee Kolkata Eye dream project Stalled due to two ministers tiff

दो मंत्रियों के झगडे़ में ठप हो गया ममता का ड्रीम प्रोजेक्ट

Thu, 02 Nov 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 02 Nov 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee Kolkata Eye dream project Stalled due to two ministers tiff
बंगाल सरकार के दो मंत्रियों के आपसी विवाद के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ड्रीम परियोजना कोलकाता आई ठप हो गई है। यह दोनों मंत्री हैं फिरहाद हकीम और शोभन चटर्जी।
विज्ञापन


शोभन कोलकाता नगर निगम के मेयर भी हैं। खुद को एक दूसरे से अहम और बेहतर बताने की होड़ में नगर निगम और कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) के अधिकारी लगातार अपनी जिम्मेदारियों की अदला-बदली में जुटे हैं। अपनी ड्रीम परियोजना में इस देरी से ममता बेहद नाराज है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि लंदन आई से प्रेरित होकर ममता बनर्जी ने महानगर के मिलेनियम पार्क के सामने कोलकाता आई बनाने का फैसला किया था। उनका मकसद दोहरा था। इससे महानगर की सुंदरता तो बढ़ती ही, यह देशी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र भी बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन निगम या केएमडीए में से कोई भी इस परियोजना के तहत बनने वाली गोल चरखी के निर्माण की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। 

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पहले यह जिम्मेदारी फिरहाद हकीम के शहरी विकास मंत्रालय को सौंपी गई थी। बाद में यह काम केएमडीए को सौंपा गया। केएमडीए ने इस काम को पूरा करने के लिए कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के साथ एक समूह बनाया।

इसके लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित की गई और वर्ष 2014 में लंदन की एक निजी फर्म सन कंसल्टिंग एंड इन्वेस्टमेंट को यह ठेका सौंपा गया। लेकिन पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी नहीं मिलने की वजह से वह कंपनी समय पर काम शुरू नहीं कर सकी।

इससे नाराज ममता बनर्जी ने फिरहाद हकीम से यह जिम्मेदारी लेकर इसे मेयर शोभन चटर्जी को सौंप दी। उसके बाद मेयर ने नगर निगम के इंजीनियरों की सलाह से नए सिरे से काम शुरू किया। इसके लिए फिर एक नया समूह बनाया गया।


लेकिन बीते महीने मुख्यमंत्री ने नगर निगम से यह काम लेकर दोबारा केएमडीए को सौंप दिया। केएमडीए सूत्रों ने बताया कि दोबारा यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब नए सिरे से निविदा बुलाई गई है। नियमों के मुताबिक इस परियोजना को दो साल के भीतर पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed