फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee is doing everything else except running her govt said shivraj singh 

भाजपा को रोकने की चिंता में दुबली हो रही हैं ममता दीदी : शिवराज सिंह

Wed, 06 Feb 2019 06:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee is doing everything else except running her govt said shivraj singh 

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। शिवराज ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक रैली में कहा कि इन दिनों ममता जी अपनी सरकार को बचाने के लिए सबकुछ कर रहीं हैं। शिवराज ने आगे कहा कि अमित शाह का हेलीकॉप्टर ना उतर जाए, प्रधानमंत्री जी की सभा ना हो जाए, योगी जी की सभा ना हो जाए, शिवराज का हेलीकॉप्टर ना उतर जाए इस चिंता में ममता दीदी दुबली हो रही हैं। 

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि ममता जी, ना केवल बंगाल बल्कि पूरा देश जानना चाहता है कि आप राजीव कुमार की रक्षा क्यों करना चाहती हैं। वह राजीव कुमार के लिए धरने पर बैठ जाती हैं, अपनी नींदें खत्म कर देती हैं, हम जवाब चाहते हैं। क्या कोई आईपीएस अधिकारी कभी धरने पर बैठा है?
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के राज्य इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने कहा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुर्शिदाबाद में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया क्योंकि जिला प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि हमने रैली रद्द करने का निर्णय किया क्योंकि हमें मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में हैलीकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सायंतन बसु ने राज्य प्रशासन पर बदले की भावना वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दे कर भाजपा की रैली को रोक नहीं सकती। बसु ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी तथा अन्य नेताओं को रैलियों के लिए हेलीकॉप्टर उतारे जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। यह हमारे लिए नया नहीं है, हम इससे अपने तरीके से निपटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed