फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee in protest against CAA, appealed everyone to come together and isolate BJP

ममता ने फिर किया नागरिकता कानून का विरोध, कहा- भाजपा को अकेला करने के लिए आएं साथ

Mon, 30 Dec 2019 01:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee in protest against CAA, appealed everyone to come together and isolate BJP
सीएए का विरोध करतीं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगतार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रही हैं। पुरुलिया में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने  लोगों से भाजपा के खिलाफ साथ आने और पार्टी को अलग-थलग करने की अपील की।

विज्ञापन

 


रैली में ममता ने कहा, 'मैं सभी से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करना चाहूंगी कि बिना किसी त्रुटि के मतदाता सूची में आपके नाम शामिल हों। आप केवल इतना कर दें। हम एक भी आदमी को निकलने नहीं देंगे। ये हमारा वादा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ ममता बनर्जी ने धरना दिया। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों पार्थ चटर्जी और फरहाद हकीम कोलकाता में अपने-अपने क्षेत्रों में धरने में शामिल हुए।


हकीम ने कहा कि क्या लोगों को चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल के लोग सीएए और एनआरसी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी अपनी पार्टी प्रमुख (ममता बनर्जी) के सीएए विरोधी आंदोलनों में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह मार्च में मीलों चलकर और लोगों से ठंडी प्रतिक्रिया से थक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed