फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee in eid namaz in kolkata said bjp gaddar party muslim votebank politics west bengal

Mamata Banerjee:'मैं जान देने को तैयार लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी', ईद के मौके पर बोलीं ममता बनर्जी

Sat, 22 Apr 2023 11:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'शांति बनाए रखें और किसी की बात ना सुनें। एक 'गद्दार पार्टी' है, जिससे हमें लड़ना है। 

विज्ञापन
mamata banerjee in eid namaz in kolkata said bjp gaddar party muslim votebank politics west bengal
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश को बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वह जान दे देंगी लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने देंगी। ममता बनर्जी ने इस दौरान बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा। ममता बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। 
विज्ञापन


'देश का बंटवारा नहीं चाहते'
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि 'हम बंगाल में शांति चाहते हैं, हम दंगे नहीं चाहते। हम नहीं चाहते कि देश का बंटवारा हो, जो देश का बंटवारा चाहते हैं, उन्हें मैं ईद के मौके पर वादा करना चाहती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी।'
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'शांति बनाए रखें और किसी की बात ना सुनें। एक 'गद्दार पार्टी' है, जिससे हमें लड़ना है। सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लग रहा है। ममता बनर्जी ने भी इसे लेकर कहा कि मुझे जांच एजेंसियों से भी लड़ना है क्योंकि मुझमें हिम्मत है लेकिन मैं झुकने को तैयार नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में भाजपा पर तीखा हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि 'कुछ लोग भाजपा से पैसे लेते हैं और कहते हैं कि वह मुस्लिम वोटबैंक को बांट देंगे, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि उनमें हिम्मत नहीं है कि वह मुस्लिम वोटबैंक का बंटवारा कर दें। ये आपसे मेरा वादा है कि अगले साल चुनाव है, देखते हैं कौन चुना जाता है और कौन नहीं।' 


बनर्जी ने कहा कि अगर लोकतंत्र चला जाएगा तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। आज संविधान को बदला जा रहा है, इतिहास को बदला जा रहा है। वो लोग एनआरसी लेकर आए। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed