{"_id":"604a0271b29480196438f868","slug":"mamata-banerjee-health-updates-madan-mitra-says-this-incident-taken-place-in-other-state-then-it-would-have-become-another-godhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी नेता मदन मित्रा बोले- यह घटना कहीं और होती तो हो जाता एक और 'गोधरा' कांड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी नेता मदन मित्रा बोले- यह घटना कहीं और होती तो हो जाता एक और 'गोधरा' कांड
Thu, 11 Mar 2021 05:13 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
मदन मित्रा
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने के बाद से राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गईं हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह अच्छी तरह से प्रशिक्षित लोगों द्वारा किया गया था जो कि 'निक्कर' में प्रशिक्षण लेते हैं। अगर इस प्रकार की घटना किसी अन्य राज्य में होती, मान लीजिए गुजरात तो यह एक और गोधरा बन जाता। यह हत्या की साजिश थी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार होने के नाते मैं आरोप लगा रहा हूं लेकिन पुलिस हमारी बात नहीं सुन रही है। यहां गुंडागर्दी चल रही है। जनता को मालूम है ये सब कौन कर रहा है? जिसके पास ताकत है।
विज्ञापन
तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी बोले- डीजीपी के हटाने के अगले दिन हुई घटना
तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी थी, लेकिन चुनावों की घोषणा के बाद कानून-व्यवस्था निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राज्य पुलिस के डीजीपी को हटा दिया और अगले ही दिन उन पर(बनर्जी) हमला हो गया। निर्वाचन आयोग ने वीरेंद्र को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का मंगलवार को आदेश दिया था और उनकी जगह पी नीरजनयन को नियुक्त किया था।
चटर्जी ने दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं के कई बयानों से ये पर्याप्त संकेत मिले थे कि बनर्जी पर हमला हो सकता है और ये जानकारियां होने के बावजूद मुख्यमंत्री को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।
उन्होंने कहा कि जब निर्वाचन आयोग प्रशासन का प्रभारी है, तो ममता बनर्जी पर हमले की जिम्मेदारी कौन लेगा? निर्वाचन आयोग को अब इस घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी। चटर्जी ने कहा कि वे भाजपा नेताओं के आदेश पर काम कर रहे हैं। भाजपा ने ईसी से किसी अधिकारी को हटाने को कहा और वे उसे हटा रहे हैं।
भाजपा ने की पूर्ण जांच की मांग
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारियों से मिलने के बाद घटना की संपूर्ण जांच की मांग की। भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता ने ईसी के मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया। हम मांग करते हैं कि इस घटना की पूरी जांच हो, क्योंकि ईसी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
उन्होंने कहा कि घटना की वीडियो फुटेज देखी जानी चाहिए। हम मामले की विस्तृत जांच का अनुरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार की घटना बताती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ढह गई है। बनर्जी का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनका बायां पैर, कमर, कंधा और गर्दन चोटिल हो गए हैं।
अनिल विज बोले- ममता बनर्जी राकेश टिकैत बनना चाहती हैं
हरियाणा के गृह मंत्री एवं भाजपा नेता अनिल विज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ममता बनर्जी राकेश टिकैत बनना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि थोड़े आंसू बहाकर लोगों की सहानूभूति बटोर ली जाए। लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का काम तमाम हो चुका है। उनको कोई ऐसी चोट नहीं लगी है कि वह इतना प्रचार कर रही हैं।
क्या है मामला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और चोटिल हो गईं।