फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee government will fall soon: Dilip Ghosh

बहुमत खो चुकी है, जल्द गिर जाएगी ममता बनर्जी की सरकारः दिलीप घोष

Mon, 24 Jun 2019 07:51 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 24 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee government will fall soon: Dilip Ghosh
दिलीप घोष (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार राज्य में अपना बहुमत खो चुकी है। अगले विधानसभा सत्र में सरकार के विश्वास मत का परीक्षण होगा तब वह बहुमत प्राप्त नहीं कर सकेगी और राज्य में नई सरकार के बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। घोष ने यह दावा तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक सहित अनेक कार्यकर्ताओं को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा की सदस्यता दिलाने के समय कहा।

विज्ञापन


दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपना आधार खोने की वजह से पूरी तरह बौखला गई है। बहुमत खोने के डर से राज्य की लगभग 18 स्थानीय निकाओं के चुनाव भी नहीं कराए जा रहे हैं। लेकिन इस तरह ममता बनर्जी ज्यादा दिन तक अपनी सरकार बचा नहीं सकेंगी और राज्य में परिवर्तन ज्यादा दिन तक टाला नहीं जा सकता। 
विज्ञापन


भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में 211 से सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। बाद में कुछ अन्य दलों से भी लोग टूटकर उसके साथ गए थे। लेकिन आज के हालत में उनके सौ से भी ज्यादा विधायक उनका साथ छोड़ने का अवसर तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों का भाजपा में आना जारी है। यह क्रम लगातार बना रहेगा और जल्दी ही राज्य सरकार सदन में अपना बहुमत खो देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा का जवाब देगी जनता

भाटपारा में राजनीतिक हिंसाओं के कारण तनाव अपने चरम पर है। भाजपा ने अपना तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल घटनास्थल पर भेजा था। क्या भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रस्ताव करेगी? इस सवाल पर राय ने कहा कि इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। जनता ममता बनर्जी के कुशासन का जवाब स्वयं ही जल्दी ही दे देगी और ममता बनर्जी सरकार से बेदखल हो जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed