फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee Claims PM Modi address on Independence Day will be his last speech from ramparts of Red Fort

West Bengal: 'स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संबोधन लाल किले की प्राचीर से उनका आखिरी भाषण होगा', ममता का दावा

Mon, 14 Aug 2023 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Aug 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee Claims PM Modi address on Independence Day will be his last speech from ramparts of Red Fort
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कोलकाता के बेहाला में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लाल किले की प्राचीर से उनका आखिरी भाषण होगा। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. छह महीने बाद संसदीय चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल कुर्सी नहीं चाहता, यह भाजपा सरकार को हटाना चाहता है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संख्या पर तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने एलान किया कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ जल्द ही मैदान में उतरेगा और खेला होबे। हमारा गठबंधन पूरे देश में भाजपा को खत्म कर देगा। पश्चिम बंगाल में टीएमसी भाजपा को करारी शिकस्त देगी। ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि वह प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल 'कुर्सी' नहीं चाहता है, वह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता है। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप: ममता
टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के कुछ मामले सामने आए हैं, जिनके खिलाफ हमने तत्काल कदम उठाए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं, चाहे वह राफेल विमान सौदा हो या 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्याश्री दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाई
ममता बनर्जी ने 'कन्याश्री' योजना की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'कन्याश्री' योजना दुनिया में एक ब्रांड बन गई है। 'कन्याश्री दिवस' एक दिन विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 'कन्याश्री दिवस' की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 'कन्याश्री' अब एक ब्रांड है। यह दुनिया भर में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।  मुझे विश्वास है कि कन्याश्री दिवस को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed