सीएए, एनआरसी पर बोलीं ममता बनर्जी- किसी की दया पर नहीं जीते हम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह पहरेदार हैं और अगर कोई लोगों के अधिकार छीनने आएगा, तो उसे इसके लिए उनकी लाश पर से गुजरना होगा। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के खिलाफ प्रदर्शन को जब तक जरूरी हो तब तब जारी रखने की बात कहते हुए बनर्जी ने कहा कि वह राज्य के लोगों की रक्षा के लिए सबकुछ करेंगी।
उन्होंने सुंदरबन के जंगलों के पश्चिमी किनारे पर एक जन सभा में कहा, ‘हम किसी की दया पर नहीं जीते। मैं किसी को हमारे अधिकार को छीनने नहीं दूंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपकी पहरेदार हूं, अगर कोई आपके अधिकार छीनने आएगा, तो उसे मेरी लाश पर से गुजरना होगा।’
West Bengal CM Mamata Banerjee at a rally in Pathar Pratima,South 24 Parganas: If anyone comes and asks you for your details then don't give. Also, #CAA, NPR,NRC will not be implemented here.If anyone comes to snatch your right then they will have to go over my dead body pic.twitter.com/ulm34OzLVi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 7, 2020
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए, एनपीआर के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी जरूरत है और हम अपने राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आपसे आपका विवरण लेने आता है तो उसे न दे।