{"_id":"5b09bc054f1c1bb36e8b4c28","slug":"mamata-banerjee-and-sheikh-hasina-meet-but-did-not-talk-on-teesta-river-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":" ममता-हसीना की बैठक में नहीं उठा तीस्ता के पानी का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता-हसीना की बैठक में नहीं उठा तीस्ता के पानी का मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 27 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को हुई बैठक में बंगाल और बांग्लादेश के आपसी संबंधों, सांस्कृतिक विरासत और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा तो हुई, लेकिन दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों की राह में रोड़ा बने तीस्ता नदी के पानी पर बंटवारे का कहीं कोई जिक्र नहीं किया। शनिवार को देर शाम यह मुलाकात कोलकाता के एक पंचतारा होटल में हुई।
विज्ञापन
ममता ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने दोनों बंगाल के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और व्यापारिक आदान-प्रदान के बारे में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि हम दोनों पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के बीच सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत करने की जरूरत पर सहमत हैं। दोनों बंगाल के बीच संबंध पहले से ही मधुर हैं।
विज्ञापन
बैठक से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को आम, मिठाइयां और साड़ी दीं। ममता ने कहा कि वे हसीना के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही उनको व उनके परिवार को जानती हैं। ममता ने कहा कि हसीना ने उनको बांग्लादेश दौरे का न्योता दिया है। उन्होंने भी हसीना को दोबारा बंगाल आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन