ममता बनर्जी के आरोप से हड़कंप: कहा- BJP बंगाल में चुनावों के दौरान बम लगाने की ताक में, NIA जांच पर भी बोलीं
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। कूचबिहार के दिनहाटा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है।
'बम लगाने की साजिश' का आरोप
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा चुनाव के समय राज्य में अशांति फैलाने के लिए बम लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं में डर पैदा हो सके। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इसके लिए बाहरी लोगों को लाकर गलत घटनाओं का आरोप स्थानीय लोगों पर डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का मकसद लोगों को डराना और राजनीतिक लाभ लेना है।
Dinhata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Their (BJP) plan is to bring in the NIA, detonate the bomb, and then blame it on someone else. They'll bring in some people from outside, accuse you, and arrest the boys tomorrow. It's just a matter of a few days. Be patient, just… pic.twitter.com/mCXaONBQNV
— ANI (@ANI) April 16, 2026
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एजेंसियों का इस्तेमाल करके निर्दोष युवाओं को फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की गलत गतिविधि से दूर रहें। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान एनआईए को लाकर माहौल को और तनावपूर्ण बनाया जा सकता है।
कूचबिहार में राजनीतिक हिंसा पर चिंता
सीएम ममता बनर्जी ने कूचबिहार में हो रही राजनीतिक हिंसा को लेकर भी चिंता जताई है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में इस तरह की घटनाएं पहले देखने को नहीं मिलती थीं, लेकिन अब कूचबिहार में लगातार गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के तहत चुनाव होने पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी आयोग के पास होती है, लेकिन इसके बावजूद हालात बिगड़ना चिंता का विषय है।
प्रशासन से शांति बनाए रखने की अपील
ममता बनर्जी ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक हिंसा को तुरंत रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह बंगाल की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि पहले सीपीएम शासन के दौरान राज्य में कई तरह की हिंसक घटनाएं हुई थीं और कई लोगों की जान भी गई थी। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि आज का बंगाल अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोग आपस में मिलकर शांतिपूर्वक रहें और विकास के कामों में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और सभी लोग उनके लिए मित्र समान हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.