फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee Abhishek Banerjee at TMC annual Shahid Diwas event in Kolkata West Bengal Latest Updates

West Bengal: 'आने वाले चुनाव में महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी', ममता का भाजपा पर हमला

Fri, 21 Jul 2023 02:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Jul 2023 02:13 PM IST
सार

ममता ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जहां जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee Abhishek Banerjee at TMC annual Shahid Diwas event in Kolkata West Bengal Latest Updates
Mamata Banerjee - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'बेटी बचाओ' का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है?  आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान मामले में बृज भूषण सिंह को भी जमानत मिल गई। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित किया
उन्होंने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं से प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित, अल्पसंख्यक मारे जाएंगे, लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं।
 
पूर्वोत्तर राज्य में कोई केंद्रीय दल क्यों नहीं भेजा गया? बंगाल सीएम
मुख्यमंत्री ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जहां जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद कई केंद्रीय दल भेजे, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य में कोई केंद्रीय दल क्यों नहीं भेजा गया? हम मणिपुर के साथ अपनी एकजुटता दिखाना चाहते हैं।


भाजपा का सत्ता में लौटना लोकतंत्र के खात्मे का संकेत होगा: ममता
ममता ने एक बार फिर विपक्षी दलों के नवगठित गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका मिशन भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा का सत्ता में लौटना लोकतंत्र के खात्मे का संकेत होगा। हमारी कोई और मांग नहीं है, हम सिर्फ 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करना चाहते हैं।

भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे: अभिषेक बनर्जी
टीएमसी के वरिष्ठ नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित अन्य योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल के हिस्से की राशि रोके जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर दिल्ली में व्यापक प्रदर्शन करेगी। हम दो अक्तूबर को कृषि भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed