फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallya left for 5 crore bail also seized passport

जमानत के लिए विजय माल्या को चुकाने पड़े 5 करोड़, पासपोर्ट भी हुआ जब्त

Wed, 19 Apr 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 19 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Mallya left for 5 crore bail also seized passport
vijay mallya

भारत में वॉन्टेड उद्योगपति विजय माल्या गिरफ्तार होने के कुछ ही घंटों के भीतर जमानत पर छोड़ दिए गए हैं। हाईप्रोफाईल कारोबारी माल्या को आठ लाख डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये) की जमानत पर रिहा किया गया। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया गया।दिल्ली में अधिकारियों के प्रत्यर्पण आवेदन पर वो कोर्ट में पेश होने आए थे। समाचार एजेंसी प्रेस एसोसिएशन और पीटीआई ने माल्या को जमानत पर छोड़े जाने की खबर की पुष्टि की है। पीटीआई के मुताबिक माल्या को प्रत्यर्पण वॉरंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। इस बीच उद्योगपति माल्या ने ट्वीट किया, "हमेशा की तरह भारतीय मीडिया का शोरशराबा। कोर्ट में प्रत्यर्पण की कार्रवाई उम्मीद के मुताबिक आज शुरू।"

विज्ञापन

लदंन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस की तरफ से कहा गया कि भारत की तरफ से ये गिरफ्तारी की गई थी। उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मंगलवार को ही पेश किया गया जहां माल्या को जमानत मिल गई।

विज्ञापन

माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने का आरोप

Mallya left for 5 crore bail also seized passport
ब्रितानी कोर्ट - फोटो : bbc

माल्या को भारत में पहले ही 'विलफुल डिफॉल्टर' घोषित किया जा चुका है। माल्या ने दो मार्च, 2016 को भारत छोड़ा था और तब से ही वे लंदन में रह रहे हैं। उन पर भारत में बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने का आरोप है।इसी महीने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने माल्या का गोवा स्थित किंगफिशर विला नीलाम किया था। इस बंगले को तय राशि से कम कीमत में 73 करोड़ रुपये में बेचा गया।
 


 

माल्या के खिलाफ भारत की कई अदालतों ने जारी कर रखा है वॉरंट

Mallya left for 5 crore bail also seized passport
किंगफिशर विला - फोटो : bbc

विजय माल्या के खिलाफ भारत की कई अदालतों ने वॉरंट जारी कर रखा है। प्रवर्तन निदेशालय माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की तफ्तीश कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सितंबर, 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के तहत उद्योगपति विजय माल्या की परिसम्पत्तियां जब्त की थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब्त की गई परिसम्पत्तियों की कीमत 6630 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed