फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharges attack on the Centre: If govt has power, then discuss and stop spreading confusion, the opposition is always ready for discussion in the house

खड़गे का केंद्र पर हमला: बोले- सरकार में दम हो तो चर्चा कराए, विपक्ष सदन में चर्चा के लिए हमेशा तैयार

Thu, 05 Aug 2021 09:40 PM IST
योगेश साहू शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली।
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 05 Aug 2021 09:40 PM IST
सार

  • नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में दिखाया सरकार को आईना
  • सरकार चर्चा के लिए तैयार, लेकिन विपक्ष न तो तैयार और न ही गंभीर : भाजपा
  • केंद्र सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष का सहयोग जरूरी
  • कुछ लोग सेल्फ गोल करने में लगे हैं: प्रधानमंत्री

विज्ञापन
Mallikarjun Kharges attack on the Centre: If govt has power, then discuss and stop spreading confusion, the opposition is always ready for discussion in the house
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI

विस्तार

बृहस्पतिवार को भोजनावकाश के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अपने पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने केंद्र सरकार को खुले शब्दों में ललकार लगाई और कहा कि विपक्ष हमेशा चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ही चर्चा कराने, सदन को सुचारु रूप से चलाने से भाग रही है। खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को लेकर भ्रम फैलाने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार में दम हो तो अभी चर्चा कराए और हम चर्चा के लिए तैयार हैं। खड़गे राज्यसभा में न केवल अपनी बात रख रहे थे, बल्कि उनके तेवर भी काफी तल्ख थे। उन्होंने सदन के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम लिया। इसके बाद राजनाथ सिंह को सदन में खड़ा होकर अपना पक्ष रखना पड़ा।

विज्ञापन


मीडिया और सदन के बाहर हो रहा दुष्प्रचार, सरकार ने नहीं किया सदन चलाने का प्रयास
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सदन के बाहर और मीडिया में लगातार भ्रम फैला रही है कि सरकार संसद की कार्यवाही चलाना चाहती है लेकिन गतिरोध का जिम्मेदार विपक्ष है। जबकि सरकार ने संसद के दोनों सदनों को चलाने के लिए कोई प्रयास ही नहीं किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार के मंत्री, नेता सदन के बाहर और मीडिया में जाकर लगातार भ्रम फैलाने में लगे हैं। खड़गे ने कहा कि प्रचारित किया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विपक्षी नेताओं से बात कर रहे हैं। पीयूष गोयल, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी भी बात कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष सहयोग नहीं कर रहा है। खड़गे ने कहा कि जबकि सच्चाई यह है कि विपक्ष के नेताओं से बात करके सदन को चलाने का प्रयास सरकार का कोई नेता नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पिछले 14 दिन से लगातार इसका प्रयास कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, लेकिन सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन


संसद सुचारू रूप से चले और विपक्ष को सहयोग करना चाहिए : राजनाथ सिंह
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे जब तीखे आरोप लगा रहे थे तो सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता देखकर राजनाथ सिंह खड़े हुए और उन्होंने सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलने पर जोर दिया। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने किसी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलनी चाहिए। विपक्ष को इसमें सहयोग देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष न तो चर्चा के लिए तैयार और न ही गंभीर: रवि शंकर प्रसाद
भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी गुरुवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है। सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। रविशंकर प्रसाद ने कि हमें भी विपक्ष (कांग्रेस) से तीखे सवाल पूछने हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस और विपक्ष सदन में चर्चा चाहते भी हैं या नहीं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के रुख से यही लग रहा है कि वह न तो चर्चा के लिए तैयार है और न ही गंभीर। उसका काम केवल गतिरोध पैदा करना और संसद की कार्यवाही को बाधित करना है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन में चर्चा को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को पता ही नहीं है कि वह क्या चाहता है? विपक्ष मुद्दों को लेकर भी स्पष्ट नहीं है।  


प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ लोग सेल्फ गोल में लगे हैं
विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने अंदाज में हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन पर संसद में गतिरोध को लेकर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने हॉकी टीम के ओलंपिक में मेडल जीतने पर बधाई दी और इसके बहाने संसद में गतिरोध और राजनीति को लेकर विपक्ष को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा, राम मंदिर का पिछले साल निर्माण शुरू हुआ और आज खुशी का दिन है। भारतीय हॉकी टीम ने बड़ी सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ खिलाड़ी गोल करके जीत दर्ज कर रहे हैं, वहीं विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के लिए सेल्फ गोल करने में जुटा है। कहा कि विपक्ष संसद की कार्यवाही में गतिरोध पैदा करके देश के विकास को रोकने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष जितना चाहे गतिरोध पैदा कर ले, लेकिन देश को ऐसे स्वार्थ और राजनीति का बंधक नहीं बनाया जा सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed