{"_id":"65f5576243a9c42e6f0f5c74","slug":"mallikarjun-kharge-says-congress-party-has-announced-fifteen-guarantees-for-farmers-youth-and-women-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'कांग्रेस किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लाई 15 गारंटी', लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बोले खरगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'कांग्रेस किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लाई 15 गारंटी', लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बोले खरगे
Sat, 16 Mar 2024 01:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:59 PM IST
सार
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कई कानून बनाए। दुर्भाग्य से इस एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगलूरू में एक प्रेस कॉन्फेरेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। खरगे ने बताया कि कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है।
खरगे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कई कानून बनाए। दुर्भाग्य से इस एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है। यहां तक कि मनरेगा श्रमिकों को उनकी पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है और राज्य सरकार को नियमित पैसा भी जारी नहीं किया जाता है।"
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने बताया कि चुनाव आयोग आज चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करेगा। मणिपुर में शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा को करीबन 63 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक न्याय के पांच बिंदु होते हैं, जिससे यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करने के लिए 15 न्याय बनते हैं। आज हम और पांच गारंटी की घोषणा करते हैं, जिसमें श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।"

#WATCH | Bengaluru | Congress President Mallikarjun Kharge says, "Since its inception, Congress party has championed the rights of labourers and workers. The party enacted numerous laws for social security, fair wages and improving conditions for workers. Unfortunately, in this… pic.twitter.com/gLfrzqAt6g
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2024
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने बताया कि चुनाव आयोग आज चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करेगा। मणिपुर में शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा को करीबन 63 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक न्याय के पांच बिंदु होते हैं, जिससे यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करने के लिए 15 न्याय बनते हैं। आज हम और पांच गारंटी की घोषणा करते हैं, जिसमें श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।"
#WATCH | Bengaluru | Congress President Mallikarjun Kharge says, "This is a special announcement because the Election Commission will announce the election schedule today. In nearly 63 days of Rahul Gandhi's Nyay Yatra that started in Manipur, the Congress party has announced 15… pic.twitter.com/lhUTWGCcmF
— ANI (@ANI) March 16, 2024