फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge Said That there is no necessity to constitute an inquiry committee to probe ruckus on August 11 

राज्यसभा में हंगामा: खड़गे बोले- अब मामला खत्म हो चुका, इसलिए जांच समिति बनाने की जरूरत नहीं

Fri, 10 Sep 2021 03:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Sep 2021 03:58 PM IST
सार

खड़गे ने कहा कि समिति गठित करना और मामले की जांच करना वांछनीय नहीं है। हमारा मानना है कि अभी इसकी आवश्यकता नहीं है। मैंने इस मामले के बारे में अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी सूचित किया है। कई ने समिति के गठन से किया इनकार किया है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge Said That there is no necessity to constitute an inquiry committee to probe ruckus on August 11 
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा में पिछले महीने 11 अगस्त को हुए हंगामे के मामले में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। खड़गे ने कहा कि मामले में जांच समिति बनाने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू से भी इस मामले में निवेदन किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब मामला पहले ही खत्म हो चुका है और अब सदन भी नहीं चल रहा है। एक बार जब मामला बंद हो जाए, तो उसे दोबारा खोला नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिति गठित करना और मामले की जांच करना वांछनीय नहीं है। हमारा मानना है कि अभी इसकी आवश्यकता नहीं है। मैंने इस मामले के बारे में अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी सूचित किया है। कई ने समिति के गठन से किया इनकार किया है।
विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा में हुए हंगामे को लेकर पिछले उदाहरणों और ऐसी कार्रवाइयों का गहन अध्ययन किया गया है। सूत्रों के जरिए यह बात भी सामने आई थी कि मामले को विशेषाधिकार समिति को भी सौंपा जा सकता है या फिर एक नई समिति का गठन भी किया जा सकता है। मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में कुछ अमर्यादित घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किए जाने पर नायडू ने कहा था कि विस्तृत विचार के बाद जल्द से जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने विधेयकों को सदन की प्रवर समिति को भेजे जाने पर भी अपने बात रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने नायडू को रिपोर्ट सौंपी
इससे पहले सरकार ने राज्यसभा में 11 अगस्त को हुए हंगामे को लेकर सभापति को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें कहा गया था कि सीपीआई (एम) सांसद इलामारन करीम ने पुरुष मार्शल के साथ अभद्रता की। वहीं, कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा ने महिला मार्शल को खींचा और प्रताड़ित किया। रिपोर्ट में कहा गया कि जब सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी सभापति के चैंबर से निकलकर अपनी सीट की ओर जा रहे थे, तब तृणमूल सांसद डोला सेना ने उनका रास्ता रोका और धक्का देने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed