सिद्धारमैया के बयान पर चढ़ा कर्नाटक का सियासी पारा, खड़गे बोले- आखिरी फैसला पार्टी का होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर हलचल बढ़ गई है। उनके सीएम पद को लेकर दिये गये बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर कहा 'हमारे बीच मतभेद पैदा करने के लिए मीडिया ने इस मसले को पैदा किया, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं और हाई कमान इस मामले में अंतिम फैसला लेगा। 12 घंटे बाद स्थिति साफ हो जाएगी।'
क्या कहा था सिद्धारमैया ने
आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव होते ही सिद्धारमैया ने कहा था कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने कुर्सी छोड़ने की बात कहते हुए कहा था कि 'अगर पार्टी किसी दलित को कुर्सी देना चाहती है तो वो हट जाएंगे।'
मुख्यमंत्री पद त्यागने के उनके इस बयान से पार्टी में हलचल का एक कारण उनके कार्यकाल का ये आखिरी चुनाव भी था। हालांकि उन्होंने पहले ही कहा था कि वो राजनीति में बने रहेंगे लेकिन कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।
हालही में कर्नाटक में हुए हैं चुनाव
बता दें कि 12 मई को 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े। जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे। शेष रह रहीं दो सीटों पर चुनाव की तारीख पहले ही स्थगित हो चुकी है। दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।
This issue has been created in media to create differences between us. We are clear that high command will decide on it. It's just a matter of 12 hours: Mallikarjun Kharge on Siddaramaiah's comment, 'I can sacrifice CM's post for a Dalit' pic.twitter.com/ewchYMHcXM
— ANI (@ANI) May 14, 2018