फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge's Letter To PM modi On CBI Chief Appointment

खड़गे ने CBI प्रमुख की नियुक्ति को लेकर PM को लिखा खत, 10 बातें

Wed, 07 Dec 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge's Letter To PM modi On CBI Chief Appointment
- फोटो : ANI

गुजरात कैडर के अफसर राकेश अस्थाना की कार्यकारी सीबीआई प्रमुख के तौर पर नियुक्ति आलोचनाओं का शिकार हो गई है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी को सख्त लहजे में खत लिखा है।

विज्ञापन


1 - खड़गे ने प्रधानमंत्री को खत में लिखा है कि अस्थाना कि नियुक्ति में जो प्रक्रिया अपनाई गई है वह तय नियमों के अनुरूप नहीं है।

2 -  आईपीएस 1984 बैच के राकेश अस्थाना सरकार की पहली पसंद हैं। ये सीबीआई चीफ अनिल सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुए पद पर नियुक्ति के लिए काफी जूनियर हैं।

विज्ञापन

चयन समिति की जरूरत को किया गया खत्म

Mallikarjun Kharge's Letter To PM modi On CBI Chief Appointment
सीबीआई - फोटो : Getty

3 - पत्र में आरोप लगाया गया है कि अंतरिम चीफ के तौर अस्थाना की नियुक्ति के लिए सरकार ने चयन समिति बनाने की जरूरत को खत्म कर दिया। बल्कि उन्हें इस बात का अवसर भी दे दिया गया कि वो अगले साल तक सीबीआई प्रमुख के पद के पैनल में शामिल होने के लिए योग्यता हासिल कर लें।

4 - वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति करने वाली निर्णायक समिति प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, और प्रमुख विपक्षी दल के नेता से मिलकर बनती है, लेकिन इस नियुक्ति में ऐसा नहीं किया गया। जिसमें प्रमुख अपने जूनियर को कार्यभार सौंपता है।

5 - प्रधानमंत्री को लिखे गए इस खत में खड़गे ने संदर्भ देते हुए कहा है कि आरके दत्ता का अचानक स्थानांतरण कर दिया गया। वो अगले साल उन लोगों की सूची में शामिल थे जिन्हें सीबीआई चीफ बनाया जा सकता था। ये सिन्हा के रिटायर होने से तीन दिन पहले किया गया।

सीबीआई से हटाए गए वरिष्ठ अफसर

Mallikarjun Kharge's Letter To PM modi On CBI Chief Appointment

6 - आरके दत्ता की नियुक्ति गृहमंत्रालय के अंदर एक विशेष पद बनाकर की गई है। दत्ता दो हाईप्रोफाइल भ्रष्टाचार के केसों की जांच कर रहे थे, जिसमें कोल और टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला शामिल है।

7 - नौकरशाहों के बीच ये चीज आश्चर्य की वजह बन गई है कि दत्ता का ट्रांसफर सुप्रीम कोर्ट के उस ऑर्डर को दरकिनार करके किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई अफसर दो केसों की जांच कर रहा है तो उसे हटाया नहीं जा सकता।

8 - सरकारी सूत्र तर्क देते हैं कि दत्ता जांच अधिकारी नहीं थे बल्कि वे इन केसों के निरीक्षक के रूप में काम कर रहे थे, जिस वजह से उनके हटाने से इन केसों की जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

सीबीआई के इतिहास में पहली बार नहीं है नियमित प्रमुख

Mallikarjun Kharge's Letter To PM modi On CBI Chief Appointment

9 - नियुक्ति का ये विवाद अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है। वकील और कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने नियुक्ति को चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की है, जिस पर कोर्ट सुनवाई करेगा। इस याचिका में चयन समिति की बैठक न बुलाए जाने पर कई सवाल खड़े किए गए हैं।

10 - दस सालों में ये पहली बार और सीबीआई के इतिहास में दूसरी बार है कि इस एजेंसी के पास कोई नियमित प्रमुख नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed