फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge expresses regret over statement regarding Gujarat says My words were misinterpreted

खरगे ने खेद जताया: 'गुजरात के अपमान' पर सियासी रार! कांग्रेस अध्यक्ष बोले- मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया

Wed, 08 Apr 2026 02:28 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 08 Apr 2026 02:28 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को अशिक्षित बताने वाले अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि उनके भाषण को गलत तरीके से पेश किया गया और वे गुजरात का पूरा सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge expresses regret over statement regarding Gujarat says My words were misinterpreted
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में दिए अपने एक चुनावी भाषण पर सफाई दी है। उन्होंने अपने बयान पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। खरगे ने साफ किया कि उनका इरादा गुजरात के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के प्रति उनके मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा।
विज्ञापन


क्यों हुआ था विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब खरगे ने केरल के इडुक्की जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। वहां उन्होंने केरल के लोगों की शिक्षा और समझदारी की तारीफ की थी। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे उन लोगों को मूर्ख बना सकते हैं जो कम पढ़े लिखे हैं, जैसा कि गुजरात और कुछ अन्य जगहों पर होता है। उन्होंने कहा था कि केरल के जागरूक मतदाताओं को गुमराह करना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बयान पर भाजपा ने क्या कहा?
इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे कांग्रेस की बांटो और राज करो वाली मानसिकता बताया। वहीं, वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महात्मा गांधी, सरदार पटेल और मोरारजी देसाई जैसे महान व्यक्तित्व भी अनपढ़ थे? भाजपा ने खरगे से सार्वजनिक माफी की मांग की थी और सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भी इस पर रुख साफ करने को कहा था।


ये भी पढ़ें: केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले-राजनीति में गिर रहा है बातचीत का स्तर

शशि थरूर ने भी दी थी प्रतिक्रिया
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि राजनीति में बातचीत का स्तर लगातार गिर रहा है। हमें अपनी भाषा का स्तर उन लोगों जैसा नहीं करना चाहिए जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आगे कहा नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अब चुनाव से ठीक पहले खरगे ने इस मामले पर खेद जताकर विवाद को शांत करने की कोशिश की है। बता दे कि केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed