{"_id":"5c4e1222bdec22739c3fdaac","slug":"mallikarjun-kharge-charged-for-remarks-on-bhupen-hazarika-in-morigaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेन हजारिका पर बयान को लेकर खरगे के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भूपेन हजारिका पर बयान को लेकर खरगे के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 28 Jan 2019 03:38 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 28 Jan 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
गुवाहाटी। असम में मोरीगांव पुलिस ने दिवंगत गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका पर बयान को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोरीगांव जलिे के एसपी स्वप्निल डेका ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता राजू महंत की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। महंत ने आरोप लगाया कि खरगे ने अपने बयान से असम के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। खरगे ने कर्नाटक के लिंगायत समुदाय के महंत शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न नहीं दिए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार स्वामी को भारत रत्न न देकर एक गायक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले को दे दिया। राजू महंत ने खरगे से अपने बयान के लिए माफी की मांग की है।
विज्ञापन