फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge attacks UP CM Yogi, says - those wearing saffron clothes are spreading hatred

Maharashtra: मल्लिकार्जुन खरगे का यूपी के सीएम योगी पर हमला, कहा- गेरुआ कपड़े पहनने वाले फैला रहे नफरत

Sun, 10 Nov 2024 05:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 10 Nov 2024 05:21 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge attacks UP CM Yogi, says - those wearing saffron clothes are spreading hatred
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कल कई नेता साधुओं के वेश में रहते हैं। कुछ तो मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे गेरुआ कपड़े पहनते हैं और नफरत फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मुंबई में संविधान बचाओ सम्मेलन में खरगे ने कहा कि अगर नेता हैं तो सफेद कपड़े पहनें। अगर आप संन्यासी हैं और 'गेरुआ' कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर निकलें। एक तरफ गेरुआ कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं बटोगे तो कटोगे। वह लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं और बांटने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार ये बयान दे रहे हैं कि बंटोगे तो कटोगे। इसे लेकर लगातार विपक्षी दल भाजपा और सीएम योगी पर हमला बोल रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इस पर जवाब दिया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'उनका क्या मतलब है? आप किसको काटेंगे? इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह योगी जी का नारा है। मोदी जी कहते हैं कि एक हैं तो सुरक्षित हैं। मुझे नहीं पता कि कौन सा नारा काम करेगा, लेकिन आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलवाने वालों को मार डाला।


आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने का वादा
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।' घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा। 25 लाख रुपये की हमारी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान में अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी और इसे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा। हम मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। हमने जाति जनगणना करने का फैसला किया है और हम तमिलनाडु की तरह आरक्षण पर 50% की सीमा को हटा देंगे।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed