फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon blast case After acquitted Lieutenant Purohit said that he is grateful to the country and the army

Malegaon Blast: '17 साल बाद मिला न्याय, देश और सेना का आभारी हूं', बरी होने के बाद बोले लेफ्टिनेंट पुरोहित

Thu, 31 Jul 2025 05:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में 17 साल बाद एनआईए कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने कोर्ट और देश का आभार जताते हुए कहा कि सशस्त्र बलों ने हमेशा मेरा साथ दिया, शब्दों में शुक्रिया अदा नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Malegaon blast case After acquitted Lieutenant Purohit said that he is grateful to the country and the army
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित - फोटो : ANI

विस्तार

17 साल पहले महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद एक पक्ष में जहां खुशी की लहर है, तो वहीं दूसरी ओर निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित जो कि विस्फोट मामले के आरोपी थे कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुरोहित ने कहा कि मैं देश और उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने हमारा साथ दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने केस को समझा और हम सबको न्याय दिया। इस लड़ाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने मेरा पूरा साथ दिया। मैं उनका धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं ढूंढ पा रहा हूं। बता दें कि मामले में पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी पर आतंकवाद और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद गुरुवार को एनआईए कोर्ट ने आरोपित सभी को बरी कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- मालेगांव मामला: फडणवीस बोले- आतंकवाद कभी भगवा नहीं था और न ही कभी होगा; कोर्ट के फैसले के बाद किसने-क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ञा ठाकुर की बहन ने जताई खुशी
कोर्ट के इस फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा की सबसे छोटी बहन प्रतिभा सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हम इस फैसले से बहुत खुश हैं। पिछले 17 वर्षों में हमने जो संघर्ष किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उस दौरान यूपीए सरकार ने हमें बहुत प्रताड़ित किया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, हमारा व्यापार भी बंद हो गया। उन्होंने भगवा आतंकवाद की थ्योरी बनाई और साध्विजी को बहुत यातनाएं दीं। साथ ही अंत में कहा कि फैसला देर से आया लेकिन सही आया।


ये भी पढ़ें:- मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी: प्रज्ञा ठाकुर, प्रसाद पुरोहित के साथ किस-किस पर था केस, क्या थे आरोप?

सीएम फडणवीस ने कांग्रेस पर किया हमला
वहीं कोर्ट के इस फैसले पर फडणवीस ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बनाया और मालेगांव मामले को तैयार किया, आज वह पूरी तरह उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने खास वोट बैंक को खुश करने के लिए ये कहानी बनाई।

फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने सारे हिंदुओं को आतंकवादी बताने की कोशिश की, जिसे पूरा देश नकार रहा है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगे। फडणवीस ने आगे कहा कि हम इस फैसले को विस्तार से देखेंगे और उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लेंगे। जो बातें सामने आ रही हैं, वे साफ दिखाती हैं कि यह सब एक साजिश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed