फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   male tailors take measurements of female policemen in andhra pradesh, women commission demands clarification to sp

आंध्र प्रदेश: महिला पुलिसकर्मियों के कपड़े की माप लेने पर मचा बवाल, महिला आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 07 Feb 2022 10:58 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

एसपीएस नेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक सी विजया राव ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि संबंधित मामले पर तत्काल रूप से कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
male tailors take measurements of female policemen in andhra pradesh, women commission demands clarification to sp
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्रप्रदेश के एसपीएस नेल्लोर जिले में महिला पुलिस कर्मियों के कपड़े सिलने के लिए माप लेने में पुरुष दर्जियों के इस्तेमाल की तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस घटना पर राज्य की विपक्षी पार्टी सहित राज्य महिला आयोग ने भी कड़ा विरोध किया है। आयोग की अध्यक्ष वी पद्मा ने जिले के पुलिस अध्यक्ष से मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन


तुरंत की गई कार्रवाई
एसपीएस नेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक सी विजया राव ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि संबंधित मामले पर तत्काल रूप से कार्रवाई की गई है। वहीं, आगे से सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। इस कार्य के इंचार्ज कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


विपक्ष ने जताया विरोध
राज्य के विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्षा वेंगलापुडी अनिता ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने राज्य की गृहमंत्री एम सुचारिता से कहा कि आपको महिला होने के नाते राज्य की महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, एसपीएस नेल्लोर पुलिस ने अपने ट्वीट में बताया कि इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने और फोटो खींचने के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के एसपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी का माप महिला दर्जी ही ले रही हैं। इस मामले में एक महिला सब इंस्पेक्टर और एडिशनल एसपी निगरानी कर रहे हैं। दरअसल, सरकार ने ग्राम वार्ड सचिवालय संरक्षण कार्यकर्ता को महिला पुलिस के रूप में नामित किया है। इस कारण एक नए ड्रेस कोड की व्यवस्था की गई है। वर्दी की सिलाई के लिए विभिन्न ईकाईयों की व्यवस्था की घई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed