भारत-मालदीव के रिश्तों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी को मिलेगा 'निशान इजुद्दीन' सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल के पहले विदेशी दौरे पर मालदीव जा रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान निशान इजुद्दीन से नवाजा जाएगा। यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। उन्होंने कहा, 'आज प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान उन्हें सम्माननीय निशान इजुद्दीन से नवाजा जाएगा।'
Abdulla Shahid, Maldives Foreign Minister: The President has announced his decision to confer on PM Narendra Modi,Maldives' highest honour accorded to foreign dignitaries, “The Most Honourable Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddeen” during PM’s visit today.(file pic) pic.twitter.com/IhSf4sMfAZ
— ANI (@ANI) June 8, 2019विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान देने का फैसला राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने किया। प्रधानमंत्री दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचेंगे। उन्हें शनिवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान इसलिए दिया जाएगा क्योंकि उनके नेतृत्व में भारत और मालदीव के बीच दोस्ती को मजबूती मिली और दोनों देशों के बीच दशकों पुराने रिश्तों पर उत्तरोत्तर कार्य हो रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब और रूस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।