फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives President Solih in Delhi, met pm modi, many agreement signed

Solih met Modi: मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह भारत यात्रा पर, पीएम मोदी की मौजूदगी में हुए कई करार

Tue, 02 Aug 2022 06:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 02 Aug 2022 06:39 PM IST
सार

मोदी व सोहिल ने साझा बयान भी जारी किया। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि हमने ग्रेटर माले में 4000 सामाजिक आवास के निर्माण की परियोजनाओं की समीक्षा की। हम 2000 सामाजिक आवास इकाइयों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
Maldives President Solih in Delhi,  met pm modi, many agreement signed
मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह व पीएम मोदी की मौजूदगी में हुए कई करार - फोटो : ANI

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह चार दिनी यात्रा पर भारत आए हैं। आज उन्होंने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई द्विपक्षीय करारों पर दस्तखत किए गए। 

विज्ञापन


मोदी व सोहिल ने साझा बयान भी जारी किया। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि हमने ग्रेटर माले में 4000 सामाजिक आवास के निर्माण की परियोजनाओं की समीक्षा की। हम 2000 सामाजिक आवास इकाइयों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति सोलिह पीएम मोदी के न्योते पर  भारत आए हैं। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ एक उच्च स्तरीय अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर किया स्वागत
सोलिह की यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'एक करीबी दोस्त और समुद्री पड़ोसी का गर्मजोशी से स्वागत! मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। हमारे दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती को मजबूत करने और बहुआयामी साझेदारी को और गति देने का अवसर है।'  सोलिह दिल्ली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति सोलिह से मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, राष्ट्रपति सोलिह दिल्ली में एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे। वे मुंबई का भी दौरा करेंगे और व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

हिंद महासागर क्षेत्र का प्रमुख पड़ोसी देश
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख पड़ोसी देश है। वह भारत की 'पड़ोसी पहले नीति में विशेष स्थान रखता है। हाल के वर्षों में दोनों देशों ने सहयोग के सभी क्षेत्रों में तेजी से रिश्ते मजबूत किए हैं। 

सेना प्रमुख शमाल आए थे भारत
गत दिनों मालदीव के रक्षा प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला शमाल भारत यात्रा पर आए थे। इसके पूर्व मार्च में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माले की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने मालदीव को एक तटीय रडार प्रणाली सौंपी थी। भारत और मालदीव की हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा को साझा राय है। दोनों देश इससे संबंधित रक्षा सहयोग के विस्तार के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।


सोलिह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दिल्ली में मुलाकात की। राष्ट्रपति बनने के बाद किसी देश के राष्ट्र प्रमुख के साथ मुर्मू की यह पहली मुलाकात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed