फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives President mohamed Muizzu India visit meet President Murmu and PM Modi know all updates in hindi

Maldives: विदेश मंत्री जयशंकर से मिले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, कहा- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत

Sun, 06 Oct 2024 07:07 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 06 Oct 2024 07:07 PM IST
सार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6-10 अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले जून 2024 में भी मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे।

विज्ञापन
Maldives President mohamed Muizzu India visit meet President Murmu and PM Modi know all updates in hindi
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करते मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू। - फोटो : ANI

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को भारत पहुंचे। उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद भी भारत दौरे पर आईं हैं। दिल्ली आने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने सबसे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।

विज्ञापन

 

इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारत की अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मिलकर खुशी हुई। भारत-मालदीव संबंधों को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। विश्वास है कि कल पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देगी। 
 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा स्थायी भारत-मालदीव व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देगी। 

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू  10 अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।  यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले जून 2024 में भी मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। मुइज्जू बंगलूरु और मुंबई भी जाएंगे। इन शहरों में उनके व्यापारिक कार्यक्रम होंगे।

पहली भारत यात्रा को मालदीव के लिए सफलता बताया था
पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के प्रमुख शामिल हुए थे। मुइज्जू ने तब कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण पाकर और उनके शपथग्रहण में शामिल होकर खुशी हुई। मुइज्जू ने वापस लौटने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा को मालदीव के लिए सफलता बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव के लोगों के लिए समृद्धि बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed