फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives President Ibrahim Mohamed Solih to visit India MEA spokesperson Arindam Bagchi Pakistan Chess Olympia

MEA: मालदीव के राष्ट्रपति भारत आएंगे, चेस ओलंपियाड में हिस्सा नहीं लेने के पाकिस्तान के फैसले पर कही यह बात

Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
सार

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सिंगापुर सरकार ने दिल्ली सरकार को दिए गए निमंत्रण पर अपडेट शेयर किया है। आप इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए दिल्ली सरकार से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Maldives President Ibrahim Mohamed Solih to visit India MEA spokesperson Arindam Bagchi Pakistan Chess Olympia
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इब्राहिम मोहम्मद सोलिह एक अगस्त से चार अगस्त तक भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान सालिह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। वे मुंबई का दौरा भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने के पाकिस्तान के फैसले पर निराशा जताई। भारत में शतरंज ओलंपियाड से पाकिस्तान के हटने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हैरानी की बात है कि पाकिस्तान ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया, खासकर जब उसकी टीम भारत पहुंच गई थी। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का राजनीतिकरण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सिंगापुर सरकार ने दिल्ली सरकार को दिए गए निमंत्रण पर अपडेट शेयर किया है। आप इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए दिल्ली सरकार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार को फाइल लौटा दी थी। एलजी ने कहा था कि यह मेयर्स का सम्मेलन है और इसमें सीएम का जाना ठीक नहीं है। हालांकि, पार्टी ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण मिला था। इसके बाद सीधे विदेश मंत्रालय से मंजूरी मांगी गई थी।

म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा द्वारा चार लोकतंत्र कार्यकर्ताओं को फांसी दिए जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने म्यांमार के घटनाक्रम को गहरी चिंताओं के साथ नोट किया है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं।

भारत-रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की
भारत-रूस ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे और हाल के घटनाक्रम से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय प्लेटफॉर्मों पर आतंकवाद विरोधी सहयोग को गहरा करने पर भी सहमत हुए। मॉस्को में हुई वार्ता यूक्रेन में संघर्ष के बीच हुई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे और हाल के घटनाक्रम के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। वे संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय प्लेटफॉर्मों पर आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परामर्श के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूसी संघ के विदेश मामलों के उप मंत्री सर्गेई वासिलीविच वर्शिनिन ने किया।


रूस-यूक्रेन अनाज निर्यात सौदे पर भारत ने क्या कहा?
रूस और यूक्रेन के बीच अनाज निर्यात समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने गुरुवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक खाद्यान्न लाने में मदद मिलती है तो सभी इसका स्वागत करेंगे। मुख्य रूप से यूक्रेन से लगभग 20 मिलियन टन गेहूं, मक्का और अन्य अनाज के निर्यात की सुविधा के लिए महीनों की बातचीत के बाद पिछले शुक्रवार को अनाज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed