फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives an important pillar of our 'Neighbourhood First' policy: Speaker Om Birla

India-Maldives: 'मालदीव पड़ोसी पहले नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ', द्वीप राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल से बोले ओम बिरला

Tue, 11 Feb 2025 08:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Feb 2025 08:18 PM IST
सार

India-Maldives: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत-मालदीव संबंधों को लेकर कहा कि मालदीव भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने पड़ोसी देश के प्रतिनिधिमंडल को भारतीय संसद में डिजिटल सुधारों और नई तकनीकी सेवाओं की जानकारी दी, जिनसे संसद की कार्यकुशलता बढ़ी है।

विज्ञापन
Maldives an important pillar of our 'Neighbourhood First' policy: Speaker Om Birla
अब्दुल रहीम अब्दुल्ला, ओम बिरला। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को भारत-मालदीव संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि द्वीप राष्ट्र भारत का न केवल मित्र पड़ोसी है, बल्कि भारत की पड़ोसी पहले नीति का एक प्रमुख स्तंभ भी है। बिरला ने संसद भवन में मालदीव के प्रतिनिधिमंल के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह टिप्पणी की।  इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीपुल्स मजलिस (मालदीव की संसद) के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला कर रहे थे। 

विज्ञापन


बिरला ने भारत की संसद में हुए डिजिटल बदलावों के बारे में जानकारी दी और कहा कि अब  संसद 15 अलग-अलग भाषाणों में अनुवाद की सेवाएं प्रदान करती है, जिसे जल्द ही 22 भाषाओं तक बढ़ाया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारतीय संसद ने डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके कार्यकुशलता में सुधार किया है। उन्होंने बताया कि अब संसद 15 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में एक साथ अनुवाद की सेवा देती है और जल्द ही इसे 22 भाषाओं तक बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान बिरला ने संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के योगदान का भी जिक्र किया, जो संसद की कार्यवाही और प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करता है। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि मालदीव के प्रतिनिधिमंडल का यह यात्रा भारत और मालदीव के संसदीय संस्थानों के बीच सहयोग के नए रास्ते खोलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मालदीव की संसद के अध्यक्ष ने भारतीय संसद में तकनीकी, डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की सराहना की और मालदीव के संसदीय संस्थानों के डिजिटलीकरण में मदद देने की अपील की। बिरला ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में हरसंभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed