फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaria is spreading in delhi, but relief is that its pace is slower than previous years

तेजी से पैर पसार रहा मलेरिया, पिछले सालों के मुकाबले धीमी पड़ी रफ्तार

Mon, 20 Aug 2018 06:53 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Malaria is spreading in delhi, but relief is that its pace is slower than previous years
डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया मच्छर से होने वाली बीमारी है
दिल्ली में लोगों को डेंगू के बुखार से ज्यादा डर लगता है। लेकिन सच्चाई यह है कि डेंगू की बजाय मलेरिया ने उन्हें ज्यादा बीमार बना रखा है। इस वर्ष अब तक मलेरिया के 131 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि डेंगू के मरीजों की संख्या 69 तक ही है। चिकुनगुनिया के भी 41 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि यहां स्वास्थ्य एजेंसियों को कुछ राहत देने वाली खबर भी है। वह यह कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों में कमी आई है। इस साल के 131 मरीजों की तुलना में पिछले साल इस समय तक मलेरिया के 215 मरीज सामने आ चुके थे। 
विज्ञापन


एमसीडी द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह (18 अगस्त) तक मच्छरों से पैदा होने वाले बुखारों के रोगियों में कमी आई है। मलेरिया के अलावा डेंगू के मरीजों की संख्या में भी भारी कमी आई है। इस वर्ष के 69 मरीजों की तुलना में पिछले साल इस समय तक 325 मरीज सामने आ चुके थे। वहीं अगर चिकुनगुनिया के मरीजों की बात करें तो इस वर्ष के 41 मरीजों की तुलना में पिछले वर्ष इस समय तक 194 लोगों को चिकुनगुनिया हो चुका था।
विज्ञापन


अगस्त में सबसे ज्यादा हुआ मलेरिया 

यहां यह भी ध्यान देने की बात है कि मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों के लिए अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का महीना सबसे ज्यादा प्रमुख होता है। इस साल भी यही ट्रेंड दिख रहा है। अगस्त महीने में ही मलेरिया के 43 मरीज सामने आए हैं जबकि जुलाई में 42, जून में 25 और मई माह में सिर्फ 17 लोगों को मलेरिया हुआ था। डेंगू के मामले में भी यह क्रम बना हुआ है। डेंगू के अगस्त में अब तक 20 मरीज, जुलाई में 19 तो जून में आठ लोगों को डेंगू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed