फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   malala yousafzai joins twitter and first day-a-3 lac-followers-come

मलाला का पहला ट्वीट-Hi,Twitter, पहले दिन में ही मिले तीन लाख फॉलोअर्स

Sat, 08 Jul 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Sat, 08 Jul 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
malala yousafzai joins twitter and first day-a-3 lac-followers-come
मलाला यूसफजई
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दसवीं पास करने के बाद अब ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। उनको पसंद करने वाले लोगों की संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन उनके फॉलोअर्स की संख्‍या 3 लाख के पार हो गई है। उन्‍हें फॉलो करने वालों में बिल गेट्स जैसी हस्तियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


मलाला ने हाईस्कूल की पढ़ाई ब्रिटेन के बर्मिंघम से की है। शुक्रवार को स्‍कूल में उनका आखिरी दिन और ट्विटर में उनका पहला दिन था। उनका पहला ट्वीट था, 'हाय ट्विटर'। दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'आज मेरे स्‍कूल का आखिरी दिन है और ट्विटर पर मेरा पहला दिन।'
विज्ञापन

 
मलाला ने ट्वीटर पर भा अपने इरादे साफ कर दिए। उन्‍होंने बताया कि वह लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज बुलंद करती रहेंगी। मलाला को अफसोस है कि लाखों लड़कियां स्‍कूल नहीं जा सकी हैं। मलाला ने कई ट्वीट में लिखा- 'मैं अपने भविष्य के लिए उत्सुक हूं। लेकिन मुझे पता है कि दुनिया लाखों लड़कियां अभी तक स्‍कूल नहीं जा पाई हैं। उन्हें कभी अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका नहीं मिलता। अगले सप्ताह ही मैं अपने गर्लपॉवर ट्रिप पर निकलने वाली हूं। इस ट्रिप में मैं मध्य पूर्व के इलाकों, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की लड़कियों से मिलूंगी। यहां हर लड़की की कहानी अनोखी है। इन लड़कियों की आवाज ही आवाज ही हमारे महिला शिक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहेंगी वहां लड़कियों के लिए लड़ती रहेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed