फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malabar Exercise kicks off close to South China Sea

दक्षिण चीन सागर में भारत, जापान, अमेरिका का नौसैनिक युद्धाभ्यास शुरू

Fri, 10 Jun 2016 10:13 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Malabar Exercise kicks off close to South China Sea
चीन की हेकड़ी देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है यह अभ्यास - फोटो : Twitter @IndianNavyPRO

भारत, जापान और अमेरिका में दक्षिण चीन सागर के नजदीक आज मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास शुरू कर दिया। क्षेत्र में चीन के दबदबा कायम करने के प्रयासों को देखते हुए यह युद्धाभ्यास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे तीनों देशों के सैन्य संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन


 भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारत ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत नौसैनिक अभ्यास के इस 20वें संस्करण में हिस्सा लिया है। इसमें नेवी के आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस सहयाद्री, आईएनएस शक्ति और आईएनएस किर्च जहाज हिस्सा ले रहे हैं। इससे इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में मैरीटाइम सिक्योरिटी मजबूत की जा सकेगी।
विज्ञापन


चूंकि चीन इस क्षेत्र में अपना दबदबा स्थापित करने की कोशिश में लगा रहता है इसलिए यह नौसैनिक अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। भारत और अमेरिका के नौसैनिक अभ्यास 1992 से चल रहे हैं लेकिन 2007 से इसके स्थान में तब्दीली भी होती रही। पिछले साल यह चेन्नई में हुआ और इसमें जापान ने भी हिस्सा लिया। शुक्रवार से सासेबो में मलाबार के हार्बर चरण का अभ्यास शुरू हुआ है जबकि 17 से 17 जून तक प्रशांत महासागर में अभ्यास किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed