Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mala Roy faces embarrassment in Kolkata Public raises slogans in protest what did rebel TMC MP say

कोलकाता में माला रॉय की हुई फजीहत: विरोध में जनता की नारेबाजी, घटना के बाद क्या बोलीं टीएमसी की बागी सांसद?

Sun, 15 Nov 2026 08:09 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 15 Nov 2026 08:09 PM IST
सार

कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं लोकसभा सांसद माला रॉय को रविवार को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेरकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने उन पर पुराने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Mala Roy faces embarrassment in Kolkata Public raises slogans in protest what did rebel TMC MP say
टीएमसी की बागी सांसद माला रॉय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा सांसद और नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की नेता माला रॉय को रविवार को छठ पूजा के एक कार्यक्रम में पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा। कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। हालांकि, NCPI नेता ने स्पष्ट किया कि वह छठ पूजा कार्यक्रम से वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने इलाके में डराने-धमकाने की राजनीति होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छठ पूजा की तैयारियां शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थीं। उनका आरोप है कि माला रॉय वहां पहुंचीं और उन्होंने तैयारियां रुकवा दीं। एक मैदान में कृत्रिम जलाशय बनाकर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। जैसे ही सांसद वहां पहुंचीं, उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया और कई लोग ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


खुद को बताया इलाके का पुराना भाजपा कार्यकर्ता
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वे इलाके के पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनका आरोप है कि जब माला रॉय तृणमूल कांग्रेस में थीं, तब उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके उन्हें परेशान किया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी वजह से वे सांसद का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माला रॉय ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, माला रॉय ने प्रदर्शनकारियों के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। वह लंबे समय तक कोलकाता नगर निगम (KMC) के वार्ड नंबर 88 की पार्षद रही हैं। वह हर साल छठ पूजा का जायजा लेने के लिए इस वार्ड के फील्ड नंबर 17 में जाती हैं। सांसद ने कहा कि सरकारी मैदान में कोई भी आ सकता है। वह भी वहां पूजा के इंतजामों का निरीक्षण करने पहुंची थीं।

बोलीं- मैदान पर कब्जे की कोशिश को नाकाम किया
माला रॉय ने कहा कि किसी भी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ये विरोध-प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं। प्रशासन या KMC को भी इस बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन मैंने कभी अन्याय और दमन की राजनीति नहीं की है। इलाके के लोग यह बात जानते हैं। इस मैदान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। हमने इसे बचा लिया। अब इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।'

किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं लिया नाम
NCPI नेता ने रविवार के विरोध-प्रदर्शन के लिए किसी खास राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं लिया। रॉय के मुताबिक, 'उन्होंने इस मैदान को अपनी पुश्तैनी संपत्ति मान लिया है। यह एक सरकारी मैदान है। यहां कोई भी आ सकता है। कौन चोर है और कौन साधु, इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री (सुवेंदु अधिकारी) के पास रहती है। इस इलाके में पहले कभी ऐसी अशांति नहीं देखी गई। यह सब 4 मई (जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे) के बाद से शुरू हुआ है।'


ये भी पढ़ें: अमित शाह का राहुल पर हमला: कहा- भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, कांग्रेस को 30 साल इंतजार करना होगा

पुलिस में शिकायत दर्ज होने पर उठाए सवाल
जब प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के बारे में पूछा गया, तो NCPI नेता ने पलटकर सवाल किया कि क्या उनके खिलाफ किसी पुलिस स्टेशन में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने आगे कहा, 'किसी भी राजनीतिक पार्टी की तरफ से मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed