फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   make Selfi video CVs, getting jobs will be easier, learn how to make it

बनाएं सेल्फी वीडियो सीवी, जॉब मिलने में होगी आसानी, जानें क्या हैं तरीके

Wed, 22 Jun 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
make Selfi video CVs, getting jobs will be easier, learn how to make it
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नौकरी मिलने में सबसे कारगर माध्यम सीवी को माना जाता है। विभिन्न वेबसाइट्स ऑनलाइन सीवी बनाने के तरीक से भरी पड़ी हैं। लेकिन आज कल कंपनियों में सीवी के तौर तरीके बदल चुके हैं। देश के विभिन्न सेक्टर्स में काम रही कंपनियां अब सेल्फी वीडियो सीवी के जरिए कैंडिडेट्स को हायर कर रही हैं।

विज्ञापन


इससे हायरिंग की प्रक्रिया भी जल्दी से पूरी हो जाता है। और कंपनियों के साथ-साथ कैंडिडेट्स को भी जॉब मिलने में आसानी रहती है। अगर आप भी बनाना चाहते हैं अपना सेल्फी वीडियो तो अपनाएं यह तरीके। सेल्फी वीडियो सीवी तैयार करने से पहले अपने मोबाइल में टाइम सेट कर लें।
विज्ञापन


सेल्फी वीडियो को दो से तीन मिनट का ही बनाएं, इससे ज्यादा समय का न बनाएं। वीडियो में बोलने के लिए पहले से कंटेट तैयार कर लें हो सके तो उसे लिखकर सामने रख लें लेकिन लिखा हुआ वीडियो में न दिखे। रिकॉर्ड करने से पहले कई बार रिहर्सल कर लें, इससे रिकॉर्डिंग में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन को कहीं रख दें जिससे वो हिले नहीं, लाइट भी पर्याप्त होनी चाहिए जिससे आप का चेहरा साफ दिखे। सेल्फी वीडियो सीवी रिकॉर्ड करते समय प्रोफेशनल की तरह कुर्सी पर बैठकर अपने बारे में बताएं। इसे चलते-फिरते न बनाएं। अपने बारे में ऐसे बताएं जैसे आप फेस-टू-फेस इंटरव्यू दे रहे हों।

रिकॉर्डिंग खत्म करने के बाद अपना नाम, पता, ई-मेल आईडी और फोन नंबर का जरूर उल्लेख करें। बार-बार रिकॉर्डिंग के झंझट से बचने के लिए एक बार अच्छे से वीडियो सीवी रिकॉर्ड करके उसकी सीडी या डीवीडी बना लें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे दुबारा कहीं भी भेज सकें।

कई कंपनियां सेल्फी वीडियो सीवी के जरिए लोगों को हायर कर रहीं हैं। आईटी, बीपीओ, एविएशन, सेल्स और मार्केटिंग में काम कर रही कंपनियां सबसे ज्यादा इस तरीके से कैंडिडेट्स को हायर कर रही हैं। कंपनियों के साथ-साथ कैंडिडेट्स को इन कंपनियों पर अपने आप को रजिस्टर करना होता है जिसके बाद सारा का सारा प्रोसेस ऑनलाइन होता है।


आज कल मीडिया जगत में भी इस तरह के सीवी का प्रचलन बढ़ा है। 2011 में सबसे पहले यूएस की कंपनी जॉबमा ने देश में सेल्फी वीडियो सीवी के लिए वेबसाइट और ऐप लॉन्च किया था। अब तक इस कंपनी के द्वारा 42 हजार लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed