फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   make a black and white voter id card colourful with easy process

ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी को ऐसे बना सकते हैं रंगीन, आसान है प्रक्रिया

Mon, 17 Sep 2018 04:04 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Sep 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
make a black and white voter id card colourful with easy process
रंगीन मतदान पहचान पत्र

विज्ञापन

भारतीय वोटर आईडी कार्ड को बनाने का कार्य भारतीय निर्वाचन समिति द्वारा किया जाता है। निर्वाचन समिति समय-समय पर तकनीक और कार्ड की जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव भी करती है। यही कारण है कि पहले उपयोग में लाए जाने वाला कार्ड काले-सफेद रंग का हुआ करता था।

कार्ड में पहचान पत्र धारक का नाम, तस्वीर, पता, और जन्म की तिथि का उल्लेख रहता था। काले-सफेद रंग के कारण कई बार वोटर आईडी में दिखने वाली तस्वीर की गुणवत्ता इतनी खराब होती थी कि वह स्पष्ट रूप से नजर भी नहीं आती थी। 

विज्ञापन

 

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय निर्वाचन समिति ने ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी को अब रंगीन बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभी भी ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप अपने वोटर आईडी कार्ड को रंगीन में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रंगीन वोटर आईडी के लिए ऐसे करें आवेदन:
 

- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारूप 6 फॉर्म खोलें। (https://www.nvsp.in/Forms/Forms/फोर्म६

- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को सतर्कता के साथ भरें और मोबाइल नंबर की जानकारी का विशेष ध्यान रखें।

- इसके बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करना है।

- इसके साथ ही मांगे गए सबंधित दस्तावेजों की जानकारी भी देनी होगी। 

- इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा। 

- इस कोड को आपसे जहां मांगा जा रहा है वहां पर दर्ज कर दीजिए। 

- एसएमएस द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी इसकी सूचना आपको मिलेगी।  

- पूरी प्रक्रिया के बाद वोटर आईडी कार्ड 45 से 60 दिनों के अंदर आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed