{"_id":"61db05a452219750e165f226","slug":"makar-sankranti-announcement-of-ministry-of-ayush-organizing-global-surya-namaskar-program-on-january-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति: आयुष मंत्रालय की घोषणा, 14 जनवरी को होगा वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मकर संक्रांति: आयुष मंत्रालय की घोषणा, 14 जनवरी को होगा वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
Sun, 09 Jan 2022 10:50 PM IST
विशाल तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल तिवारी
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर आयुष मंत्रालय 14 जनवरी को वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें 75 लाख लोग भाग लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि सभी प्राणियों के लिए सूर्य की जीवनदायी किरणों के लिए कृतज्ञता प्रदर्शित करने के लिए यह सूर्य नमस्कार होगा। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती होती है, जो महामारी के दौर में खासी महत्वपूर्ण है। धूप से विटामिन डी मिलता है, जो दुनियाभर की सभी चिकित्सा शाखाओं में महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, इससे बदलती जलवायु और धरती के गर्म होने की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित होगा। रोजमर्रा के कामकाज में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो तो कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जो धरती के लिए खतरा बन चुका है। इस कार्यक्रम से दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की भी जानकारी मिलेगी। आम तौर पर सुबह के समय किए जाने वाले सूर्य नमस्कार में आठ आसन होते हैं। इससे शरीर और दिमाग के समन्वय में मदद मिलती है।
विज्ञापन
सूर्य की महत्ता
वैज्ञानिक रूप से सूर्य नमस्कार को प्रतिरक्षा विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है। महामारी की ऐसी स्थिति के दौरान स्वास्थ्य के लिए सूर्य बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कोरोना काल में क्यों जरूरी?
मंत्रालय ने कहा कि सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन डी मिलता है, जिसे दुनिया भर की सभी चिकित्सा शाखाओं में व्यापक रूप से मान्यता मिली है। बयान में यह भी कहा गया है कि सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का संदेश देना भी है।