फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   makar sankranti 2019 delhi BJP to hold big event in delhi to woo purvanchal voters

भाजपा का मकर संक्रांति पर पूर्वांचलियों के लिए बड़ा कार्यक्रम, कई केंद्रीय मंत्रियों होंगे शामिल

Thu, 27 Dec 2018 01:17 PM IST
अमर शर्मा अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2019 delhi BJP to hold big event in delhi to woo purvanchal voters
makar
दिल्ली भाजपा का पूर्वांचल मोर्चा अगले महीने मकर संक्रांति के अवसर पर 13 जनवरी को तालकटोरा मैदान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। इसके आलावा पूर्वांचल से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सभी सांसद इस कार्यकर्म में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के लोगों के भारी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने अमर उजाला को बताया कि मकर संक्रांति पूर्वांचल के लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध त्यौहार है। इस अवसर पर पूरी दिल्ली के पूर्वांचली समुदाय को एक साथ एक मंच पर लाकर खड़ा कर देना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी के दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद पूर्वांचल के लोगों में एक विशेष प्रकार का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। उनके इस उत्साह का सम्मान करने के लिए ही उन्होंने इस कार्यक्रम की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


मनीष सिंह के मुताबिक इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवप्रकाश शुक्ला, रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा और राधामोहन सिंह जैसे नेता शामिल होंगे। इनके अलावा कलराज मिश्रा और अरुण सिंह जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के सभी भाजपा सांसद भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचली समुदाय काफी महत्त्वपूर्ण हो गया है। हर सीट पर अपनी मजबूत उपस्थिति के कारण सभी पार्टियां इन्हें खुद से जोड़ने की कोशिश करती हैं। माना जाता है कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस वर्ग की काफी उपेक्षा कर दी थी जिसके कारण उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। 


भाजपा ने अपनी उसी गलती को सुधारने के लिए मनोज तिवारी के रूप में पूर्वांचली स्टार को दिल्ली की बागडोर सौंपी। पार्टी की इस रणनीति का फायदा भी मिलता दिख रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल मोर्चा का कार्यक्रम बेहद सफल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed