{"_id":"5ef73d278ebc3e42f8015a2b","slug":"major-shortcomings-in-ssb-training-posted-on-nepal-border-revealed-in-report-of-parliamentary-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बॉर्डर पर तैनात 'एसएसबी' की ट्रेनिंग में बड़ी कमियां, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेपाल बॉर्डर पर तैनात 'एसएसबी' की ट्रेनिंग में बड़ी कमियां, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा
Sat, 27 Jun 2020 06:05 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:05 PM IST
सार
पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑफ होम अफेयर्स ने हैरानी जताते हुए अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि काउंटर इनसर्जेंसी और जंगल वॉरफेयर के लिए इस बल के पास ट्रेनिंग की पर्याप्त क्षमता ही नहीं है तो बल को प्रशिक्षण कैसे मिलता होगा...
विज्ञापन
ssb
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच नेपाल भी कई मुद्दों पर अपनी नाराजगी दिखा रहा है। नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी को हल्के में लिया गया। इस फोर्स में काउंटर इनसर्जेंसी और जंगल वॉरफेयर को लेकर कोई खास काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
बॉर्डर, नक्सल क्षेत्र या आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ के लिए इस बल के पास पर्याप्त ट्रेनिंग का खासा अभाव था।
गृह मंत्रालय के मामलों के लिए गठित संसद की स्थायी समिति (डिपार्टमेंट-रिलेटेड पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑफ होम अफेयर्स) ने हैरानी जताते हुए अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि काउंटर इनसर्जेंसी और जंगल वॉरफेयर के लिए इस बल के पास ट्रेनिंग की पर्याप्त क्षमता ही नहीं है तो बल को प्रशिक्षण कैसे मिलता होगा।
विज्ञापन
कमेटी की सिफारिशों के बाद गृह मंत्रालय ने एसएसबी में कई तरह के अहम कोर्स शुरू कराए हैं। एमएमजी और मोर्टार जैसे हथियार कैसे चलाए जाते हैं, ये सिखाया गया।
विज्ञापन
संसदीय समिति की सिफारिश के बाद एसएसबी में शुरू हुए हैं ये नए कोर्स...
- काउंटर इनसर्जेंसी और जंगल वॉरफेयर के लिए 36 दिन की प्री-इंडक्शन ट्रेनिंग शुरू की गई
- दो सप्ताह का अलग से क्षेत्र परिचय प्रशिक्षण कोर्स भी लागू किया गया
- ये सब ट्रेनिंग सीआई एंड जेडब्लू स्कूल ग्वालदम और एटीसी सराहन में दी जा रही हैं
- काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशन के लिए तैनात होने वाली बटालियन को 36 दिन की ट्रेनिंग के अलावा मोबाइल ट्रेनिंग टीम के लिए रेफ्रेशर कोर्स जरूरी किया गया
- एंटी नक्सल एरिया में जाने वाली टीम को अलग से एक सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स कराया जाने लगा है
संसदीय समिति की रिपोर्ट के बाद दी गई इन हथियारों की ट्रेनिंग
- सभी अफसरों और एसओ के लिए 9 सप्ताह का बटालियन स्पोर्ट वेपन कोर्स चालू किया गया
- सभी अन्य रैंक के लिए आठ सप्ताह का 81 एमएम मोर्टार कोर्स
- अफसरों को छोड़कर अन्य रैंक के लिए 7.62 एमएमजी चलाने की ट्रेनिंग
- अन्य रैंक के लिए 8 सप्ताह का प्लाटून वेपन कोर्स शुरू किया गया
- चार सप्ताह का वेपन इंस्ट्रक्टर कोर्स, अफसरों को छोड़कर अन्य सभी रैंक करेंगे
- एसी (डीई) एलडीसीई के लिए आठ सप्ताह का कमांडो कोर्स
- एसओ एवं दूसरे रैंक के लिए दस सप्ताह का कमांडो कोर्स
इनके अलावा एसी (डीई) कोर्स, एसआई (डीई) कोर्स, सामान्य ड्यूटी वाले सिपाही के लिए बीआरटीसी और सालाना इंटेसिव रिफ्रेशर ट्रेनिंग शुरू की गई है।