फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major reshuffle in top brass of Indian Air Force, Vivek Ram Chaudhari appointed Vice Chief

वायु सेना: शीर्ष अधिकारियों में बदलाव, एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले वाइस चीफ

Thu, 03 Jun 2021 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Jun 2021 08:57 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना ने अपने शीर्ष अधिकारियों में कई बदलाव करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Major reshuffle in top brass of Indian Air Force, Vivek Ram Chaudhari appointed Vice Chief
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वायु सेना में इन बदलावों के तहत एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को वायु सेना मुख्यालय में अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो नए कमांडर इन चीफ भी नया कार्यभार संभालेंगे। एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल बल्लभ राधाकृष्ण दिल्ली में पश्चिमी कमान में चौधरी की जगह लेंगे। वहीं, एयर मार्शल आरजे डकवर्थ प्रयागराज में मध्य कमान का जिम्मा संभालेंगे। 

विज्ञापन


नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के पूर्व छात्र चौधरी को 29 दिसंबह 1982 को वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था। अपने अब तक के 38 साल के करियर में चौधरी ने कई तरह के लड़ाकू और प्रशिक्षण विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 समेत कई लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव है। वह 3800 घंटे से अधिक उड़ान भर चुके हैं। चौधरी फ्रंटलाइन फाइटर बेस की कमान भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed