फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   major resguffle in chief justices of various high courts

जस्टिस एस मुरलीधर उड़ीसा, हिमा कोहली तेलंगाना, मोहम्मद रफीक होंगे मप्र हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

Wed, 16 Dec 2020 07:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Dec 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
major resguffle in chief justices of various high courts
सांकेतिक तस्वीर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस मुरलीधर को उड़ीसा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्तकरने की सिफारिश की है। वहीं कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस हिमा कोहली को तेलंगाना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


गत 14 दिसंबर को चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसके अलावा कोलकाता हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजीब बनर्जी को मद्रास हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज पंकज मिथल को जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट और उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा कॉलेजियम ने कई अन्य हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व जजों को दूसरे हाईकोर्ट में तबादला करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन


तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस आरएस चौहान का तबादला उत्तराखंड हाईकोर्ट, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी का सिक्किम, उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का मध्यप्रदेश, सिक्कम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके गोस्वामी का आंध्रप्रदेश तबादला किया गया है। इसी तरह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज संजय यादव का इलाहाबाद, जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट के जज राजेश बिंदल का कलकत्ता, मद्रास हाईकोर्ट के जज विनीत कोठारी का गुजरात, कलकत्ता हाईकोर्ट जज जोयमाल्या बागची का आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज सतीश चंद्र शर्मा का तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस को सिक्किम भेजने की सिफारिश करेगा कॉलेजियम  
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस जेके माहेश्वरी को सिक्किम हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश करेगा। सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने मंगलवार को फैसला किया है कि सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके गोस्वामी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाकर जेके माहेश्वरी की जगह भेजने की सिफारिश करेगा। इसके अलावा तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने और दिल्ली की चीफ जस्टिस हिमा कोहली को तेलंगाना का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश करने का फैसला किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed