फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -IIT Madras Campus 100 Student Coronavirus Positive Cases: Major outbreak of coronavirus inside IIT Madras campus placed under lockdown

आईआईटी मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, संस्थान बंद

Tue, 15 Dec 2020 11:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
-IIT Madras Campus 100 Student Coronavirus Positive Cases: Major outbreak of coronavirus inside IIT Madras campus placed under lockdown
IIT मद्रास - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि कुल 104 छात्र और अन्य संक्रमित पाए गए हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 444 नमूनों की अभी तक जांच की गई, जिनमें से 104 संक्रमित पाए गए, एक से 12 दिसंबर के बीच संस्थान में संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन



राधाकृष्णन ने पत्रकारों से कहा कि ‘मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के निर्देशानुसार इन सभी का ‘किंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च’ में इलाज चल रहा है और उन सभी की हालत स्थिर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी विभाग और प्रयोगशालाएं बंद कर दी गई हैं और अभी केवल 700 छात्र जिनमें अधिकतर शोधार्थी हैं, नौ छात्रावास में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कक्षाएं ऑनलाइन ली जा रही हैं।’

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आईआईटी मद्रास में छात्रों के लिए नौ छात्रावास और एक गेस्ट हाउस हैं जहां से कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे। वर्तमान में कुल 774 छात्र परिसर में निवास कर रहे हैं, जिनमें से 408 छात्रों से नमूने अब तक लिए गए हैं। कृष्णा हॉस्टल में सबसे अधिक कोविड-19 के 22 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं और उसके बाद जमुना छात्रावास में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।


कॉलेज प्रशासन, तमिलनाडु सरकार और भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 'कोविड-19 (बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, दस्त, स्वाद की कमी / गंध, या किसी अन्य लक्षण) के किसी भी लक्षण के सामने आने पर, आपको तुरंत आईआईटी मद्रास अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed