फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mizoram assembly election 2018: Major issues of development and Alcohol prohibition in Mizoram

मिजोरम विधानसभा चुनाव : प्रदेश में विकास और शराबबंदी ही प्रमुख मुद्दे

Wed, 21 Nov 2018 08:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम Updated Wed, 21 Nov 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
mizoram assembly election 2018: Major issues of development and Alcohol prohibition in Mizoram

मिजोरम विधानसभा चुनावों में विकास और शराबबंदी ही सबसे प्रमुख मुद्दे के तौर पर उभर रहे हैं। विकास का एजंडा तो सत्ता के तमाम दावेदारों में कामन है। फर्क इतना ही है कि सत्तारुढ़ कांग्रेस विकास का ढोल पीटते हुए इसके नाम पर वोट मांग रही है तो प्रमुख विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार में आने के बाद लागू की जाने वाली विकास परियोजनाओं के नाम पर। कांग्रेस ने अबकी नई जमीन इस्तेमाल नीति को भी अपना मुद्दा बनाया है। 

विज्ञापन


उसने एक नया आर्थिक विकास कार्यक्रम भी शुरू किया है जिसके तहत लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता दी गई है। कांग्रेस प्रमुख ललथनहवला दावा करते हैं कि पार्टी ने बीते 10 वर्षों में राज्य की तस्वीर बदल दी है। वे कहते हैं कि राज्य में उनकी सरकार के खिलाफ कोई प्रतिष्ठान-विरोधी लहर नहीं है और कांग्रेस पहली बार यहां जीत की हैट्रिक लगाएगी। ललथनहवला भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के विपक्ष के आरोपों को भी मनगढ़ंत करार देते हैं। तीन साल पहले शराबबंदी खत्म करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री कहते हैं कि शराबबंदी की वजह से राज्य में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार बढ़ रहा था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, विपक्षी एमएनएफ ने विकास के साथ ही शराबबंदी को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया है। उसने सत्ता में आने की स्थिति में शराबबंदी दोबारा लागू करने का भरोसा दिया है। एमएनएफ प्रमुख जोरमथांगा का आरोप है कि कांग्रेस ने दस साल के शासनकाल के दौरान मिजोरम को बर्बाद कर दिया है। यहां इस दौरान विकास का कोई काम नहीं हुआ। तमाम नेता अपनी जेबें भरने में जुटे रहे। पार्टी ने सत्ता में आने पर अपनी प्रस्तावित सामाजिक-आर्थिक विकास नीति के तहत हर परिवार को तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दलों के क्षेत्रीय गठबंधन जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने फसल बीमा मुहैया कराने, किसानों के उत्पाद खरीदने और उनको उनकी उचित कीमत दिलाने का वादा किया है। पूर्वोत्तर को कांग्रेस मुक्त करने के सपने के साथ मैदान में उतरी भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज का भरोसा है। वह सत्ता में आने की स्थिति में मिजोरम में विकास की गति तेज करने और पूरे राज्य की तस्वीर बदलने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed