{"_id":"598d49804f1c1bf76e8b4962","slug":"major-general-level-meeting-at-nathula-to-resolve-doklam-standoff-between-india-and-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम विवाद पर निकला बातचीत का रास्ता, नाथुला में होगी फ्लैग लेवल की मीटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम विवाद पर निकला बातचीत का रास्ता, नाथुला में होगी फ्लैग लेवल की मीटिंग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर नाथुला में आज दोनों देश फ्लैग लेवल की मीटिंग करेंगे। टीवी रिपोर्स के मुताबिक इस मीटिंग में मेजर-जनरल स्तर की बातचीत होगी। बता दें कि पिछले हफ्ते भी दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत हुई थी। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना डोकलाम में विवादित स्थल से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार हो गई है। जबकि भारत अभी भी उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने पीछे हटने की खबरों का खंडन किया।
विज्ञापन
इससे पहले रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में कहा था कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के मोर्चे पर पैदा किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमने 1962 की लड़ाई से सबक सीखा है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भी बोला। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि 1948 में कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास गया था उसे वापस ले लिया जाए। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यसभा में विशेष बहस के दौरान जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दशकों के भारत ने कई चुनौतियों का सामना किया है और हम कह सकते हैं कि देश इससे जूझ कर और मजबूत हुआ है।
हमने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध से यही सबक सीखा है कि देश की सेना को अपने दम पर सक्षम होना होगा क्योंकि आज भी हमें अपने पड़ोसियों से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1962 की तुलना में 1965 और 1971 में हमारी सेना ज्यादा मजबूत थी।