{"_id":"656b73426ccbf9ea77089ee5","slug":"major-fire-breaks-out-in-four-storey-building-in-mumbai-latest-news-in-hindi-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Building Fire: मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Building Fire: मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगी। दमकल की आठ गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Mumbai Building Fire
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने एक बयान में कहा कि इस घटना में लोगों की मौत हो गई है, जबकि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बीएमसी ने कहा कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल-2 की आग लगी है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है। आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल की दस गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि इमारत से दो लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए। मृतकों में पुरुष और महिला शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि दोनों शव इमारत की तीसरी मंजिल पर मिले। एक बेडरूम में था और दूसरा बाथरूम में। अधिकारी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल पांच लाइनें लगाई गई हैं- दो लाइनें सीढ़ी से, एक उत्तर की ओर वाली आसन्न इमारत से, एक दक्षिण की ओर की आसन्न इमारत से और एक उच्च दबाव वाली लाइन एंगस से सीढ़ी लगाई गई है।#WATCH | Maharashtra: Fire broke out at Gomti Bhawan Building in Mumbai's Girgaon Chowpatty. Firefighting operations are underway. pic.twitter.com/jZHbCxkNUF
— ANI (@ANI) December 2, 2023